{"_id":"5c8aba75bdec22145f538ace","slug":"21552595573-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली वॉल पुट्टी विक्रेताओं की तलाश में पुलिस ने दी दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली वॉल पुट्टी विक्रेताओं की तलाश में पुलिस ने दी दबिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के थाना क्वार्सी इलाके की पंच विहार कालोनी में बुधवार को नकली वॉल पुट्टी फैक्ट्री के पकड़े जाने के मामले में पुलिस ने फरार फैक्ट्री संचालक सुनील कुमार पुत्र तेजवीर सिंह और उसके साथी राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आरोपियों के खिलाफ उसी कंपनी के प्रतिनिधि ने तहरीर दी, जिसके नाम पर वह नकली माल की सप्लाई कर रहे थे। गुरुवार को पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को कई स्थानों पर दबिश दी। मगर वह हाथ नहीं लगे।
बता दें कि कंपनी मैनेजर सुनील ने डीआईजी से शिकायत की थी कि प्रतिष्ठित कंपनी के नाम का फायदा उठाकर सुनील कुमार निवासी पंच विहार और उसका साथी राजकुमार निवासी पंच विहार नकली वॉल पुट्टी की जनपद में सप्लाई कर रहे हैं। पुट्टी को उनकी कंपनी के प्रिंट वाले पैकेटों में भरकर बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
मैनेजर की निशानदेही पर डीआईजी के निर्देश पर थाना क्वार्सी पुलिस ने छापामारी कर वहां से पुट्टी के 78 भरे और 105 खाली पैकेट मिले थे। हालांकि फैक्ट्री संचालक और मकान मालिक पुलिस को देख मौके से फरार हो गए थे।
इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार फरार आरोपियों की तलाश जारी है। कंपनी के प्रतिनिधि ने दोनों के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।