{"_id":"5b4271814f1c1b9d468b5678","slug":"21531081089-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे की पटरी खोद कर निकाल दी केबल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे की पटरी खोद कर निकाल दी केबल
Updated Mon, 09 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
रेलवे के नियमों और यात्रियों की सुरक्षा को दरकिनार करते हुए एक केबल आपरेटर ने नगला पटवारी में रेलवे की पटरी खोदकर उसके नीचे से केबल निकाल दी। इसकी शिकायत रसल गंज के तारिक वाहिद खां ने की है।
शहर में केबिल नेटवर्क कारोबार बढ़ता जा रहा है उसको लेकर कानून को भी दर किनार किया जा रहा हैै। कुछ केबिल संचालक अपना नेटवर्क बढ़ाने के लिए रेलवे की पटरियां पार कर रहे हैं। रेलवे के अधिकारी इस ओर से उदासीन हैं। इसको लेकर रसल गंज के तारीक वाहिद खां ने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की है।
तारीक वाहिद खां ने बताया कि सिविल लाइन से शहर के लिए केबिल लाई जा रही है। यह केबिल ऑपरेटर नगला पटवारी थाना क्वार्सी क्षेत्र के रहने वाले हैं, जो केबिल टीवी नेटवर्क कंपनी चलाते हैं। नई बस्ती क्षेत्र से सटी रेलवे की पटरी पार कर भी सिविल लाइंस से शहर की ओर केबिल को लाया जा रहा है, जिसका ध्यान रेलवे कर्मचारियों को नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसी केबिल के कारण कभी भी रेलवे को बड़ा नुकसान हो सकता है। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने तारिक वाहिद की शिकायत पर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।