फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   वयोवृद्ध भाजपा नेता मो. हनीफ का निधन

वयोवृद्ध भाजपा नेता मो. हनीफ का निधन

Sun, 15 Oct 2017 02:03 AM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
वयोवृद्ध भाजपा नेता मो. हनीफ का निधन
वयोवृद्ध भाजपा नेता मो. हनीफ का निधन
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

अल्पसंख्यक समुदाय में जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी का झंडा उठाने वाले वयोवृद्ध भाजपा नेता गोश्त वाली गली ऊपरकोट निवासी मो. हनीफ का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन पर शहर विधायक संजीव राजा सहित अन्य नेताओं ने गहरा शोक जताया है।

विधायक संजीव राजा ने कहा कि मो. हनीफ जनसंघ के समय से पार्टी से जुड़े थे और आपातकाल में जेल भी गए थे। वह शहर से विधायक रहे स्वर्गीय कृष्ण कुमार नवमान से उनका गहरा लगाव था।
विज्ञापन


उनकी अटल बिहारी वाजपेयी, कल्याण सिंह, माधव प्रसाद त्रिपाठी आदि बड़े नेताओं से व्यक्तिगत पहचान थी। उनके निधन से भाजपा को गहरी क्षति पहुंची है। भाजपा के पूूर्व प्रदेश मंत्री राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ, पूर्व महानगर महामंत्री प्रदीप पेंटर, देवेंद्र गांधी, शहजाद खान, मुनव्वर अली शम्सी, पूर्व महानगर अध्यक्ष दीपक मित्तल, मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा आदि ने गहरा दुख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को उनके जनाजे में भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य अब्दुल हफीज खान, आमिर खान, महानगर महामंत्री मनीष राय, पूर्व पार्षद रंजन कुमार, मोनू अग्रवाल, मुनव्वर सलाम, शारिक कुरैशी, संजय शर्मा, देवेेंद्र सैनी, मो. इकराम, यामीन, मो. आरिफ, यामीन आदि अन्य लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed