{"_id":"5c4382aebdec224cb044d4f5","slug":"201547928238-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल अधेड़ ने जेएन मेडिकल कालेज में तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में घायल अधेड़ ने जेएन मेडिकल कालेज में तोड़ा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
सड़क हादसे में घायल हुए क्वार्सी के भूपतपुर गांव के अधेड़ ने शनिवार तड़के जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अधेड़ को हाथरस बाईपास पर एक स्कूल बस ने रौंदा दिया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द किया।
ताजउद्दीन (50) पुत्र बाबू खां निवासी भूपतपुर, क्वार्सी की पत्नी आशा ने बताया कि पति शुक्रवार को हाथरस के बिसाना स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। हाथरस बाईपास रोड पर नहर के पास एक स्कूल बस ने उन्हें रौंद दिया।
हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। परिजन उन्हें जेएन मेडिकल कालेज में उपचार के लिए लेकर आए।
विज्ञापन
यहां उन्होंने दम तोड़ दिया। वह पांच बच्चों के पिता थे। मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। इधर, हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी और बच्चे ताजउद्दीन की मौत के बाद से सदमे में हैं।