{"_id":"5ade415d4f1c1b57098b6366","slug":"201524515165-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नरों की धरपकड़ को आरपीएफ की टीम गठित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किन्नरों की धरपकड़ को आरपीएफ की टीम गठित
Updated Tue, 24 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्रह्मपुत्र मेल में किन्नरों द्वारा नेग के नाम पर चाकू दिखा कर वसूली करने के मामले में आरपीएफ ने एक टीम गठित कर दी है। ये टीम गाजियाबाद से टूंडला तक ट्रेनों में किन्नरों की जबरन वसूली पर रोक लगाएगी।
आरपीएफ अलीगढ़ के सहायक सुरक्षा आयुक्त पीसी पंजाबी ने बताया कि दादरी, खुर्जा, अलीगढ़ और टूंडला के इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और सिपाहियों को मिला कर आठ लोगों की एक टीम बनाई गई है।
बरहन के सब इंस्पेक्टर को इसका इंचार्ज बनाया गया है। ये टीम गाजियाबाद से टूंडला तक ट्रेनों में किन्नरों की वसूली की शिकायतों की निगरानी करेगी। टूंडला आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त भी इसमें सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
पांच दिन के लिए बरहन के सब इंस्पेक्टर इंचार्ज बने हैं। इसके बाद अलीगढ़ से किसी सब इंस्पेक्टर को इंचार्ज बनाया जाएगा। वैशाली एक्सप्रेस, ब्रह़मपुत्र एक्सप्रेस, टाटा मूरी और मगध एक्सप्रेस में किन्नरों के द्वारा वसूली करने की सर्वाधिक शिकायतें मिल रही हैं।
इन शिकायतों पर कार्रवाई हो रही है। रविवार को दो किन्नर गाजियाबाद से अलीगढ़ के बीच और एक टूंडला में पकड़ा गया है। तीनों पर कार्रवाई हुई है। इधर, जीआापी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने बताया कि ट्रेनों में तैनात जीआरपी स्क्वायड निगरानी कर रहा है, जिन किन्नरों ने घटना को अंजाम दिया था। उनकी तलाश जारी है। जल्द ही उनको पकड़ा जाएगा।