फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   20 hajar fajlu dabcha in the encounter, shot on foot

मुठभेड़ में 20 हजारी फजलू दबोचा, पैर में लगी गोली

Thu, 19 Apr 2018 02:17 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Thu, 19 Apr 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
20 hajar fajlu dabcha in the encounter, shot on foot
जिला अस्पताल में भर्ती फजलू। - फोटो : अमर उजाला
हजार के इनामी लुटेरे फजलू को उसके एक साथी सहित बुधवार की दोपहर पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया। पिलखना-गंगीरी रोड पर कौड़ियागंज चौराहे के पास हुई मुठभेड़ में फजलू के पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


दो दिन पहले इनामी बदमाश मुन्ना संग हुई पुलिस मुठभेड़ में साथ रहा फजलू बचकर निकल गया था। बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सर्विलांस टीम को कौड़ियागंज चौराहे के पास बाइक पर दो बदमाशों के घूमने की सूचना मिली। सर्विलांस टीम व एसओ अकराबाद ने घेराबंदी की तो बदमाश संजय महाजन की टाल के पास बाइक खड़ी कर बगल से जा रहे नाले पर खड़ी झाड़ियों में घुस गए।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने घेरा तो बदमाशों की ओर से फायरिंग की गई। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के गोली लग गई, जबकि दूसरा भाग गया। मगर टीम ने घेराबंदी कर उसे भी पकड़ लिया। गोली से जख्मी हुए बदमाश की पहचान फजलू पुत्र शाहबुद्दीन निवासी नगला भूरा सासनी हाथरस के रूप में हुई। दूसरे ने अपना नाम ताहिर निवासी बुढ़ासी हरदुआगंज बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ अकराबाद विनोद कुमार के अनुसार सोमवार देर शाम पनैठी रोड पर मुठभेड़ में मुन्ना के पकड़े जाने के दौरान फजलू व बिन्नामी भाग गए थे। उसी के बाद फजलू पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। फजलू मुन्ना गैंग का सक्रिय सदस्य है। ताहिर से पूछताछ चल रही है।

इनके पास से एक बाइक, तमंचा 315 बोर, कारतूस आदि बरामद हुए हैं। सफलता हासिल करने वाली टीम में एसओ अकराबाद विनोद कुमार के अलावा सर्विलांस प्रभारी अभय शर्मा, एमपी सिंह, सुखवीर, सुभाष, मनोज, ऋषि आदि शामिल थे। 


एसएसपी राजेश पांडेय ने बताया कि फजलू की लोकेशन लगातार कौड़ियागंज इलाके में मिल रही थी। सटीक सूचना पर अकराबाद पुलिस और सर्विलांस टीम ने उसकी घेराबंदी की। पुलिस की गोली लगने से फजलू घायल हो गया, उसके साथी को भी पकड़ लिया गया। इन दोनों से गहन पूछताछ की जाएगी। टीम को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed