फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   घर के नीचे पार्किंग में एएमयू की प्रोफेसर से पर्स लूटा

घर के नीचे पार्किंग में एएमयू की प्रोफेसर से पर्स लूटा

Fri, 12 Oct 2018 02:44 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
घर के नीचे पार्किंग में एएमयू की प्रोफेसर से पर्स लूटा
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

अलीगढ़। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम को घर के नीचे कार पार्किग करते समय एएमयू की प्रोफेसर से बाइक सवार युवक पर्स लूटकर ले गए। पर्स में साढ़े आठ हजार रुपये, मोबाइल, एटीएम कार्ड आदि रखा था। प्रोफेसर ने सिविल लाइंस पुलिस को लूट की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


थाना क्षेत्र स्थित के जामिया उर्दू रोड स्थित अहमद अपार्टमेंट में रहने वाली एएमयू की प्रोफेसर सलमा अहमद गुरुवार की शाम को मार्केट से लौटकर आई थी। वह कार को पार्किंग में खड़ी कर रही थी तभी एक युवक आया और उससे पर्स लूटकर ले गया। प्रोफेसर के अनुसार उसके दो साथी बाहर बाइक पर बैठे हुए थे। पर्स लूटने के बाद युवक बाइक पर बैठकर भाग गए। पर्स में साढ़े आठ हजार रूपये, एमआई का मोबाइल, एटीएम कार्ड आदि रखा हुआ था। महिला प्रोफेसर के अनुसार जिस समय उससे पर्स लूटा युवक के हाथ में पिस्तोल जैसा कोई हथियार था। सूचना पर पहुंची पुलिस को महिला प्रोफेसर ने तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर बदमाशों की सुरागकशी में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed