फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एटीएम हैकरों की साइड स्टोरी...

एटीएम हैकरों की साइड स्टोरी...

Tue, 28 Aug 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
एटीएम हैकरों की साइड स्टोरी...
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर में पकड़े गए एटीएम हैकरों व कार्ड बदलकर फ्राड करने वाले गैंग ने कितनी वारदातों को अंजाम दिया, इस दिशा में पुलिस जुटी है। मगर खास बात है कि इस गैंग में पड़े लिखे नौजवानों को गैंग सरगना द्वारा शामिल किया जा रहा है। जिन्हें वह भाड़े की टैक्सी और हवाई जहाज से यात्रा कराकर धंधे पर भेजता है। अलीगढ़ में पकड़ा एक युवक एमएससी करने के बाद अब पीएचडी कर रहा है। वह तो यह गैंग पकड़ा नहीं जाता, पिछले दिनों देना बैंक के सीसीटीवी में इनके फुटेज कैद हो गए थे और दो माह बाद फिर वहां आ गए। इस पर उन्हें एटीएम चौकीदार की सूचना पर दबोच लिया गया।

एसएसपी के अनुसार इस गैंग ने पूछताछ में स्वीकारा कि हमारा बहुत बड़ा आर्गेनाइज्ड गैंग है, जिसका सरगना व प्रशिक्षणदाता तैयब हुसैन और उसके सबसे खास राशिद, वसीम व अराफात निवासीगण रनियाला खुर्द पलवल हरियाणा हैं। वह नए-नए सदस्यों को गैंग में शामिल कर उन्हें प्रशिक्षण देकर इस काम पर लगाते हैं। गांव के ज्यादातर पढ़े लिखे बेरोजगार नौजवान इस धंधे में उनके संरक्षण में काम करते हैं।
विज्ञापन


पकड़ा गया इरफान भी एमएससी पासआउट है और अब हरियाणा की यूनीवर्सिटी से पीएचडी कर रहा है। इनमें पकड़ा गया नसीम टैक्सी ड्राइवर है, जो मौके से बरामद हुई है। यह इनके साथ स्थायी तौर पर इस धंधे के लिए आता है और भाड़ा लेता है। इरफान के अनुसार यह गैंग बंगलूरू व हैदराबाद तक हवाईजहाज से वारदात करने जाता है। किसी भी शहर में गैंग सिर्फ चार दिन तक रुकता है। इसके बाद वहां से निकल जाता है। ताकि पकड़ में न आए। यहां भी जून के बाद अब आए थे। पिछली वारदात में पुलिस उनके उनके सीसीटीवी फुटेज मिल गए थे। इसलिए चौकीदार ने उन्हें पहचान कर पुलिस को सूचना दे दी और दबोच लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भरतपुर और रेवाड़ी में इन चारों पर मुकदमे
पुलिस ने सिविल लाइंस में इन चारों पर चोरी, फ्राड, लूट आदि के मुकदमे दर्ज किए हैं, जबकि इनके क्राइम रिकार्ड की जानकारी पर पता चला है कि इन पर भरतपुर के जुरैरा थाना में लूट व फ्राड का मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा रेवाड़ी के सीआईए सेक्टर-46 थाने आदि पर भी मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed