फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   आर्थिक तंगी से जूझते टिर्री चालक ने किया सुसाइड

आर्थिक तंगी से जूझते टिर्री चालक ने किया सुसाइड

Tue, 24 Apr 2018 02:20 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
आर्थिक तंगी से जूझते टिर्री चालक ने किया सुसाइड
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के देहली गेट के मामूद नगर में रहने वाले टिर्री चालक ने आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और शाम को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में भाई ने सूदखोर के उत्पीड़न से तंग आकर जान देने का आरोप लगाया है।

वाकया इस तरह है कि मामूद नगर निवासी 23 वर्षीय दानिश पेशे से टिर्री चालक था। घर में पत्नी आशा के अलावा तीन बच्चे भी हैं। उसने किसी से 20 हजार रुपये कर्ज पर ले रखे थे। वह उधार भी चुकता नहीं कर पा रहा था। इधर, टिर्री का किराया भी नहीं दे पा रहा था।
विज्ञापन


दो दिन से उसकी पत्नी इलाके में ही अपने मायके में बच्चों के साथ रहने चली गई थी। सोमवार सुबह उसे टिर्री वाले ने टिर्री किराये पर देने से भी इंकार कर दिया। इसी बात से आहत होकर उसने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर परिजन एकत्रित हुए और पुलिस भी आ गई। पोस्टमार्टम केंद्र पर मौजूद भाई जावेद ने सूदखोर के उत्पीड़न से तंग आकर जान देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी ने तेजाब पीकर जान देने की कोशिश की
गृह क्लेश में सासनी गेट के सराय काजी की एक किशोरी ने तेजाब पीकर आत्महत्या की कोशिश की। जिसे परिजनों ने बेहोशी हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया गया है कि सोमवार की सुबह परिवार में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिससे परेशान होकर किशोरी ने एसिड पी लिया और बेहोश हो गई। जिला अस्पताल में उपचार के बाद किशोरी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed