फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बकरी के विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे चले

बकरी के विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे चले

Sun, 28 Apr 2019 02:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
बकरी के विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे चले
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना क्वार्सी क्षेत्र में खेत में बकरी घुसने के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष की ओर से जमकर लाठी डंडे चले। इसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्ष के छह लोगों को शांतिभंग में बंद कर दिया है।

ओमकार, श्यामबाबू व राहुल निवासी गांव ईशनपुर थाना क्वार्सी किसान हैं। शुक्रवार शाम को वह खेत में पानी दे रहे थे। उनके खेत के सामने मुन्ने खां और अलाउद्दीन का घर है। आरोप है कि खेत में पानी देने के दौरान अलाउद्दीन की बकरी खेत में आ गई। इस पर तीनों ने खेत से बकरी को बाहर निकाल दिया। आरोप है कि इसी बात पर अलाउद्दीन ने अपने साथियों अकील, नदीम, कनुआ, शमीम, अनीव, मुकीम, बबलू के साथ मिलकर ओमकार, श्यामबाबू और राहुल को लाठी-डंडों से मारपीट कर दी।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष की ओर से थाना क्वार्सी में तहरीर दी गई। पुलिस ने उनको डाक्टरी कराई। आरोप है कि शनिवार को सुबह जब पीड़ित दोबारा खेत में पानी लगाने गए तो उनके साथ फिर से मारपीट हो गई। सूचना पर बजरंग दल के महानगर संयोजक गौरव शर्मा, बबली उपाध्याय सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर लिया। इंसपेक्टर क्वार्सी ने तुरंत कार्यवाही कर दोनों पक्ष के छह लोगों को शांतिभंग में चालान कर दिया। दूसरी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed