फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एएमयू बवाल में जांच को एसआईटी के विवेचक बुलाए गए

एएमयू बवाल में जांच को एसआईटी के विवेचक बुलाए गए

Thu, 07 Mar 2019 01:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
एएमयू बवाल में जांच को एसआईटी के विवेचक बुलाए गए
डेस्क, न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू में हुए बवाल के लिए गठित एसआईटी के पर्यवेक्षण अधिकारी सीओ अतरौली ने एसआईटी में शामिल सभी विवेचकों को जल्द से जल्द विवेचना शुरू करने के लिए बुलाना शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि यह विवेचक आज या कल में यहां पहुंचकर विवेचना ग्रहण कर लेंगे, इसके बाद साक्ष्य संकलन का काम शुरू करा दिया जाएगा।

शासन के निर्देश पर डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने 12 फरवरी को एएमयू में हुए बवाल मामले में एसआईटी गठित की है। इसका पर्यवेक्षण सीओ अतरौली प्रशांत सिंह देखेंगे, जबकि इसमें हाथरस व कासगंज के इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर विवेचक बनाए गए हैं। सीओ अतरौली प्रशांत सिंह ने इतना ही बताया कि अभी सभी विवेचकों को बुलाया गया है। वह आज या कल यहां पहुंचकर विवेचना ग्रहण करेंगे। इसके साथ ही विवेचना का काम शुरू कर दिया जाएगा। सबसे पहले अब तक इस मामले में साक्ष्य संकलन का काम किया जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही सभी सीसीटीवी फुटेज आदि भी एकत्रित की जाएंगी। जो विवेचना अब तक हो चुकी है, उसका भी अध्ययन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द से जल्द विवेचना का काम पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed