{"_id":"5cd342aebdec220766495035","slug":"171557349038-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लर्क को छत से फेंकने का आरोपी इमरान गया जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
क्लर्क को छत से फेंकने का आरोपी इमरान गया जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
एएमयू के अजमल खां तिब्बिया कॉलेज के तहफ्फुजी व समाजी तिब विभाग में क्लर्क इकबाल गनी को छत से फेंकने के मामले में आरोपी इमरान को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। आगे की कार्रवाई के लिए प्रॉक्टर कार्यालय द्वारा कुलपति से परामर्श लिया जाएगा।
मंगलवार को लीव वैकेंसी पर तैनात कर्मी (ऑफिस अटेन्डेंट) इमरान पर क्लर्क इकबाल गनी को छत से फेंकने का आरोप लगा था। फिलहाल इकबाल गनी जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। मंगलवार की देर रात उसके पैर का ऑपरेशन हुआ है। तहफ्फुजी व समाजी तिब विभाग के अध्यक्ष प्रो. एसएम सफदर अशरफ ने दोनोे के बीच सोमवार को हुई मारपीट और उससे संबंधित शिकायत को अपनी टिप्पणी के साथ प्रॉक्टर आफिस फारवर्ड कर दिया है। इस मामले में पीड़ित इकबाल गनी की तहरीर पर थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामला कर्मचारियों से संबंधित होने के कारण प्रॉक्टर ऑफिस के अधिकारी इस मामले में सीधे हाथ डालने से कतरा रहे हैं।
विभागाध्यक्ष द्वारा फारवर्ड शिकायत को टिप्पणी के साथ वीसी के पास भेजा जाएगा। सिविल लाइंस थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि आरोपी इमरान को तिब्बिया कॉलेज के गेट के बाहर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अज्ञात आरोपियों को शिनाख्त कर गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
मंगलवार की घटना को लेकर तिब्बिया कॉलेज में तरह-तरह की चर्चा है। अधिकतर लोग यही मान रहे हैं कि जो कुछ भी हुआ गलत हुआ। यह नहीं होना चाहिए। लोग इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की बात भी कर रहे हैं। हालांकि राहत इस बात की है कि करीब 18-20 फीट ऊंची छत से सीमेंटेड जमीन पर गिरने के बावजूद इकबाल गनी अब खतरे से बाहर हैं। पुलिस अधिकारी भी सुबह में जांच-पड़ताल के सिलसिले में तिब्बिया कॉलेज में गए थे।