फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ..तो मुनीर गैंग की दहशत बरकरार रखने को चल रही गोलियां

..तो मुनीर गैंग की दहशत बरकरार रखने को चल रही गोलियां

Sat, 24 Nov 2018 01:31 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
..तो मुनीर गैंग की दहशत बरकरार रखने को चल रही गोलियां
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू छात्र संघ चुनाव से पहले जमालपुर में एक युवक की हत्या कर दी गई थी। नव निर्वाचित एएमयू छात्र संघ के शपथ ग्रहण के दिन रात में जम कर गालियां चलीं। कुछ दिन बाद ही शमशाद मार्केट पर एएमयू छात्र यासिर को पैर में गोली मारी गई।
तीन घटनाओं के बाद से आए दिन रात में एएमयू के आसपास गोलियां चल रही हैं। कारण पुलिस की प्राथमिक तफ्तीश में कुछ कुछ स्पष्ट हो रहा है।

वो ये कि एनआईए अफसर तंजील की हत्या में जेल में बंद कुख्यात मुनीर और उसके साथी हर हाल में अलीगढ़ में अपनी दहशत बनाए रखना चाहते हैं। जिससे उनकी कमाई में खलल न पड़े और हर तरह के काम से वसूली होती रही। इसी टकराव में दोनों ओर से गोलियां चलने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन


पुलिस के सूत्रों की मानें तो कई दिनों से सिलसिलेवार गोलियां चला कर दहशत बरपाने की वजह यही है। मुनीर के कुछ साथी जो हाल में ही जेल से छूटे हैं वो इलाके में अपना रौवाब गांठने के लिए लगातार ऐसी वारदात कर रहे हैं,ताकि कोई और उनके सामने न टिक पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनीर का साथी है शादाब, जिसे आलमगीर की हत्या के बाद एसटीएफ की मदद से अलीगढ़ पुलिस ने आजमगढ़ से पकड़ा था। वो ईनामी बदमाश रहा है। कुछ दिन पहले ही शादाब जेल से छूटा है। जेल से आहर आने के बाद से ही उसने मुनीर की एंटी लॉबी को निशाना बनना शुरू कर दिया है।


मुनीर के महंगे खर्च उठाने के लिए शादाब और उसके कुछ साथी वर्तमान में सक्रिय है। विरोधी खेमा भी सक्रिय है और टकराव में यह घटनाएं हो रही हैं।

इस पूरे मामले में एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव कहते हैं कि गोलियां चलने की कई वजहें हैं। जो सूचनाएं मिल रहीं हैं उस पर पुलिस काम कर रही है। एएमयू छात्रों के बीच पुरानी रंजिशों के कुछ मामलों में भी काम हो रहा है इजल्द ही दोषी पकड़े जाएंगे और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed