{"_id":"5b2ab94c4f1c1bf46e8b8c00","slug":"171529526604-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति को छोड़ प्रेमी संग रह रही महिला की संदिग्ध मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति को छोड़ प्रेमी संग रह रही महिला की संदिग्ध मौत
Updated Thu, 21 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के देहली गेट इलाके में पति को छोड़कर प्रेमी संग रह रही महिला की संदिग्ध हालात में जहर खाने से बुधवार सुबह मौत हो गई। इस मामले में परिजनों ने एक तरफ जहां प्रेमी पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस इसे सुसाइड का प्रकरण मान रही है। हालांकि देर शाम तक किसी पक्ष की ओर से पुलिस के पास तहरीर नहीं पहुंची थी।
वाकये के अनुसार महफूज नगर गोंडा रोड इलाके की 26 वर्षीय हिना पुत्री मुन्ने खां की शादी करीब 7 साल पूर्व सारसौल फल मंडी इलाके के युवक संग हुई थी। दंपती पर दो बच्चे भी हैं। कुछ समय से यह दंपती बच्चों को लेकर दिल्ली में रह रहा था। 15 दिन पहले ही हिना अपने पहले से शादीशुदा प्रेमी के साथ आकर यहां इंदिरा नगर में रह रही थी।
इस बात पर प्रेमी व उसकी पत्नी में भी कलह शुरू हो गई। इसी कलह के बीच दो दिन पहले संदिग्ध हालात में जहर खाने से हिना की हालत बिगड़ी तो उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इस पर हिना के भाई व अन्य परिजनों ने प्रेमी व उसकी पत्नी पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर देहली गेट के अनुसार मसला प्रेम संबंधों में सुसाइड का है। फिर भी जांच की जा रही है। देर शाम तक कोई तहरीर नहीं मिली थी।