{"_id":"5c2926edbdec2256c66bbfc6","slug":"161546200813-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेरेश्वर हाईवे पर खाई में पलटी अनियंत्रित कार, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेरेश्वर हाईवे पर खाई में पलटी अनियंत्रित कार, पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
खेरेश्वर हाईवे पर ताजपुर-रसुलपुर गांव के बीच रविवार को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे स्थित खाई में पलट गई। उसमें सवार एक एएमयू छात्र सहित पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन घायलों को जिला और दो को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार घायलों में कानपुर और रामपुर के युवक शामिल हैं। चार लोग शनिवार को कार से कानपुर से अलीगढ़ अपने दोस्त से मिलने आए थे। रविवार को एएमयू छात्र सहित पांचों लोग दिल्ली जा रहे थे।
थाना लोधा क्षेत्र के खेरेश्वर हाईवे पर दोपहर लगभग 3:30 बजे एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार में सवार होकर गौरव पुत्र मनोहर लाल निवासी काकादेव कल्याणपुर, कानपुर, विनीत पुत्र मनोहर लाल निवासी साईं विहार रामपुर और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का छात्र प्रतीक कटियार पुत्र रामधर निवासी रामपुर अपने दो अन्य साथियों के दिल्ली की ओर जा रहे थे। कार को प्रतीक चला रहा था।
विज्ञापन
इसी बीच कार के ताजपुर और रसुलपुर के बीच पहुंचने पर वह अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार होने के कारण कार कई पलटियां खाते हुए हाईवे किनारे की खाई में जा गिरी। इससे पांचों गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को कार से निकालने के लिए राहगीर मौके पर दौड़ पड़े। कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से बमुश्किल क्षतिग्रस्त कार से घायलों को बाहर निकाला। इनमें से गौरव, प्रतीक और विनीत को मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य दो को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर शाम तक पुलिस ने घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दी।