{"_id":"5ce85334bdec2206fc1271fd","slug":"155872957413-aligarh-news124","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ की शिकायत करने पर पिता-पुत्र को पीटा, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ की शिकायत करने पर पिता-पुत्र को पीटा, घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
थाना सासनी गेट क्षेत्र के एक पिता को बेटी से छेड़खानी की शिकायत करना भारी पड़ गया। शिकायत के बाद आरोपी युवक ने पिता और पुत्र के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। बाद में आसपास के लोग एकत्रित होने पर युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़ित ने थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने घायल पिता-पुत्र को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
थाना सासनी गेट क्षेत्र की एक छात्रा से स्कूल से आते-जाते समय क्षेत्र का ही एक युवक परेशान करता था। आरोप है कि गुरुवार को युवक ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी। छात्रा ने पूरी बात घर जाकर पिता को बताई। पिता ने युवक के परिजनों ने इसकी शिकायत की। शुक्रवार को कोचिंग जाते समय युवक ने अपने साथियों के साथ मिल छात्रा से छेड़छाड़ की।
इस पर पिता व पुत्र दोनों युवक के घर पहुंचे, तो युवक ने लाठी डंडों से प्रहार कर दिया। इसमें पिता पुत्र गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोग आने पर युवक जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित ने थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं पुलिस घायलों को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।