{"_id":"5ce8532dbdec22076c4edb86","slug":"155872956710-aligarh-news118","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई को लाठी डंडों से पीटा, कपड़े फाड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जेई को लाठी डंडों से पीटा, कपड़े फाड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
गांधीपार्क थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में सही मीटर का लोड लिखे जाने के कारण अस्पताल कर्मियों ने जेई नरेंद्र सिंह को लाठी डंडों से पीटा और कपड़े फाड़ दिए। सूचना पर एसडीओ ललितेश यादव ने जेई से थाने में तहरीर दिलवाई है। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है। जेई ने तहरीर में मारपीट के साथ सरकारी दस्तावेज, चेन व बैग छीनने का आरोप अस्पताल कर्मियों पर लगाया है।
शहर के एक निजी अस्पताल में अधिक लोड के कारण केबल जल गई। सूचना एसडीओ के पास पहुंची। इस अस्पताल में दो किलोवाट का मीटर लगा हुआ था। एसडीओ ने जेई नरेंद्र सिंह को मौके पर मीटर बदलवाने तथा केबल डलवाकर विद्युत सप्लाई सुचारू कराने के लिए भेजा। नरेंद्र सिंह ने पुराने मीटर में लोड देखा तो साढ़े 11 किलोवाट का लोड आया।
मीटर सीलिंग के दौरान यह लोड उसने सरकारी दस्तावेज में लिख दिया। यह देख रहे एक अस्पताल कर्मी ने अस्पताल संचालक को फोन कर दिया। इसके बाद दो से तीन अस्पताल कर्मी आए और जेई को पकड़कर जबरन अंदर ले गए। यहां सभी ने जेई के साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। एसडीओ ललितेश यादव ने बताया कि सूचना पर जेई को थाने लेकर पहुंचे थे। जहां सरकारी दस्तावेज, गले की चेन तथा बैग छीनने के साथ मारपीट की तहरीर दी है। पुलिस ने जेई का मेडिकल करवाया है।