{"_id":"5ce85327bdec22077103617a","slug":"155872956117-aligarh-news97","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी का चालान जमा कराने के नाम पर वृद्ध से ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गाड़ी का चालान जमा कराने के नाम पर वृद्ध से ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
थाना जवां क्षेत्र से गाड़ी का चालान जमा करने पुलिस लाइन आए एक बुजुर्ग से शातिर ने 2100 रुपये की ठगी कर ली और फरार हो गया। युवक के न लौटने पर पीड़ित बुजुर्ग ने एसपी क्राइम से पूरे मामले की शिकायत की है। एसपी क्राइम ने बुजुर्ग को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
तेजपाल सिंह पुत्र नंद किशोर निवासी गांव काजिमपुर थाना जवां के बेटे का 26 अप्रैल को बाइक का चालान कट गया था। बुजुर्ग को किसी ने बताया कि गाड़ी का चालान आरटीओ कार्यालय में जमा होगा। इसे जमा करने के लिए वह गुरुवार को आरटीओ कार्यालय आये। वहीं से उनके पीछे एक शातिर लग गया और चालान भरवाने की बात कहने लगा।
वह रसीद लेने बहाने बुजुर्ग को डाकखाने ले गया और पहले रसीद के नाम पर बीस रुपये लिए। बाद में बुजुर्ग को पुलिस लाइन ले आया। चालान जमा करने के नाम पर 2100 रुपये और ले लिए। बहुत देर होने के बाद भी शातिर युवक वापस नहीं आया, तो बुजुर्ग ने एसएसपी कार्यालय के बाहर खड़े लोगों से पूंछा। बाद में बुुजुर्ग ने युवक के खिलाफ एसपी क्राइम से शिकायत की। एसपी क्राइम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।