फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   हैडमास्टर से हुई मारपीट की रिपोर्ट दर्जँ ,सीओ ने की घटना की जांच

हैडमास्टर से हुई मारपीट की रिपोर्ट दर्जँ ,सीओ ने की घटना की जांच

Fri, 14 Dec 2018 11:53 PM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
हैडमास्टर से हुई मारपीट की रिपोर्ट दर्जँ ,सीओ ने की घटना की जांच
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हसायन। केशोपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव बोनई के प्राथमिक विद्यालय में तीन दिन पूर्व राशन कार्ड वितरण के दौरान हेडमास्टर के साथ गांव के तीन युवकों द्वारा की गई गाली-गलौज और मारपीट के मामले में कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद और दो अज्ञात समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद सभी आरोपी गांव से फरार चल रहे हैं।

शुक्रवार को सीओ सिकंदराराऊ आशीष प्रताप सिंह ने गांव बोनई पहुंचकर घटना की जांच-पड़ताल कर ग्रामीणों से जानकारी हासिल की। गौरतलब है कि तीन दिन पूर्व बोनई में हेडमास्टर सोरन सिंह जब ग्राम प्रधान राजीव कुमार के साथ राशन कार्ड का वितरण कर रहे थे। तभी गांव के कुछ युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की थी। राशन कार्ड की सूची और रजिस्टर भी फाड़ दिए थे।
विज्ञापन


वहीं हेडमास्टर सोरन सिंह ने गांव बोनई निवासी मदन कुमार पुत्र भूरी सिंह के खिलाफ एससीएसटी एक्ट सहित तमाम धाराओं के तहत घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सीओ आशीष प्रताप सिंह ने ग्रामीणों से बातचीत कर घटना की जानकारी भी की। सीओ आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में अभी जांच चल रही है। सत्यता पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed