फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अज्ञात बदमाशों ने दुकान की छत एवं दीवार काटी, मकान के ताले चटकाएं

अज्ञात बदमाशों ने दुकान की छत एवं दीवार काटी, मकान के ताले चटकाएं

Fri, 05 Oct 2018 12:25 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात बदमाशों ने दुकान की छत एवं दीवार काटी, मकान के ताले चटकाएं
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

सासनी। कस्बा में बुधवार की रात बदमाशों ने पुरानी सब्जी मंडी में दुकानों की छत काटकर एवं कूमल लगाकर हजारों की नकदी और जरूरी कागजात चोरी कर लिए। बदमाशों ने एक कॉलोनी में मकान के ताले चटकाकर गहने और 77 हजार की नकदी भी चोरी कर ली। सूचना पाकर गुरुवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।

आगरा-अलीगढ़ रोड स्थित पुुरानी सब्जी मंडी में वार्ष्णेय बीज भंडार के नाम से दुकान है। इसका संचालन राजेंद्र कुमार पुत्र देवीदास निवासी मोहल्ला बारहसैनी करते हैं। बुधवार की रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर अपने घर चले गए। रात्रि में बदमाशों ने दुकान की छत काटकर गल्ले में रखी 1,200 रुपये की नकदी और जरूरी कागजात चोरी कर लिए। इसके बाद बदमाशों ने पड़ोसी अजय कुमार पुत्र ठाकुर दास की दुकान को निशाना बनाया।
विज्ञापन


बताते हैं कि उसकी दुकान में अकाली राम उर्फ नरेंद्र उर्फ गोलू की दुकान का सामान रखा रहता था। बुधवार की रात बदमाशों ने दुकान की दीवार काटकर उसमें से दो हजार की नकदी और अन्य जरूरी कागजात चोरी कर लिए। इसके बाद बदमाशों ने पड़ोस में बनी वैष्णो धाम कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र पाठक पुत्र रामरूप पाठक, जो मूल रूप से जो ग्राम पढ़ील थाना इगलास जनपद अलीगढ़ के रहने वाले हैं, के मकान के ताले चटका दिए और उसमें से दो अंगूठी सोने की, 77 हजार की नगदी और एक एलईडी चोरी कर ले गए। गुरुवार की सुबह मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। घटना से मकान मालिक को अवगत कराया। जानकारी होने पर मकान मालिक के पांव तले जमीन खिसक गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित दुकान एवं मकान मालिक ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed