फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मिक्स्ड फ्रूट कैंडी, आटा तंदूरी और मिश्रित दूध के भरे नमूने

मिक्स्ड फ्रूट कैंडी, आटा तंदूरी और मिश्रित दूध के भरे नमूने

Thu, 26 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
मिक्स्ड फ्रूट कैंडी, आटा तंदूरी और मिश्रित दूध के भरे नमूने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने बुधवार को सादाबाद में कई खाद्य कारोबारियों के यहां छापामार कार्यवाही की। कार्यवाही के दौरान चार खाद्य वस्तुओं के नमूने संग्रहित कर लिए गए। इन्हें जांच के लिए लखनऊ लैब के लिए भेज दिया गया।

डीओ देवाशीष उपाध्याय के निर्देशन में चले अभियान के बारे ममें मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरींद्र सिंह ने बताया कि जलेसर रोड से नगला ब्राह्मणान सलेमपुर निवासी दिलीप से मिश्रित दूध, जैतई रोड पर सौरभ अग्रवाल निवासी बल्देव से मिश्रित दूध, जलेसर रोड से मनवीर सिंह निवासी सलेमपुर से मिश्रित दूध, जलेसर रोड से ही पवन अग्रवाल निवासी बिनोवा नगर से मिक्स्ड फू्र ट कैंडी, ताज होटल बस स्टेंड सादाबाद से आटा तंदूरी का नमूना भरा गया। टीम में खाद्य सुरक्षाधिकारी राकेश कुमार, मुनेंद्र सिंह राना, बीएन कटियार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


सादाबाद में बिक रहीं दूषित मिठाइयां
सादाबाद। एक तरफ खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम कई तरह के खाद्य कारोबारियों पर कार्रवाई कर रही है तो दूसरी तरफ सादाबाद बस स्टैंड, तहसील मोड़, आगरा चुंगी, जवाहर बाजार, मथुरा रोड, बिनोवा नगर चौराहा आदि जगहों पर मिठाई विक्रेताओं द्वारा दूषित मिठाइयाें की बिक्री की जा रही है। खुले रूप से बिक रहीं इन मिठाइयों पर मक्खियां भिनभिनाती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed