{"_id":"5b2befba4f1c1bed778b547c","slug":"152960607620-sikandhra-rahu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारीख से लौट रहे दो पक्षों में जमकर मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तारीख से लौट रहे दो पक्षों में जमकर मारपीट
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
कोतवाली के गांव गड़िया बहादुर गढ़ी निवासी दो पक्ष गुरुवार की दोपहर में तहसील से तारीख कर लौटते समय आपस में भिड़ गए। इसमें जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी दो पक्षों में पुरानी रंजिश चली आ रही है। बार-बार मारपीट की घटनाओं को लेकर कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को पाबंद कर रखा है।
गुरुवार को शाम को तारीख कर लौटते समय वह आपस में भिड़ गए। मारपीट में इंद्रजीत पुत्र होरी लाल के पेट में गंभीर चोट लगी और वह बेहोश हो गया। कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षाें में आए दिन मारपीट होती रहती है। आज भी दोनों पक्ष भिड़ गए। कोतवाली पुलिस ही अपनी तरफ से इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।