{"_id":"5c52105abdec224c7f23c358","slug":"151548882010-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-कानपुर रूट की ट्रेनों में वारदात करने वाले चार बदमाश जीआरपी ने दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली-कानपुर रूट की ट्रेनों में वारदात करने वाले चार बदमाश जीआरपी ने दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
दिल्ली-कानपुर रूट की ट्रेनों में यात्रियों संग लूट, चोरी और जहरखुरानी की वारदात को अंजाम देने वाले चार शातिर बदमाश बुधवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जीआरपी ने सभी बदमाशों को चोरी की योजना बनाते हुए प्लेटफार्म नंबर चार से गिरफ्तार किया। इनके पास से एक चोरी का मोबाइल, 13,500 रुपये और चार धारदार हथियार बरामद किए। सभी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
राजकीय रेलवे पुलिस थाना इंस्पेक्टर विजय सिंह के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान हीरो (35) पुत्र काले खां निवासी ग्राम कुठीला, फरिहा फिरोजाबाद, छोटे खां (52) पुत्र सद्दरुदीन निवासी मो. यादव नगर थाना, अवागढ़, कमल हुसैन (23) पुत्र इस्तयाक अली निवासी कोडरा, एका फिरोजाबाद, साबिर (40) पुत्र इस्तयाक अली निवासी कोडरा, एका, फिरोजाबाद के तौर पर हुई है।
इन सभी के खिलाफ पहले से कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। बदमाशों को दबोचने वाली टीम में एसएसआई अब्दुल मोइज खां, एसआई रजनीश यादव, एसआई देवेंद्र सिंह, सीआईबी कांस्टेबल नरेश कुमार, दुर्वेश कुमार, विनोद कुमार, भूपेंद्र कुमार, पंकज, सर्विलांस प्रभारी मनोज कुमार, चरन सिंह, प्रवेंद्र कुमार शामिल रहे।