{"_id":"5af4af9a4f1c1b513b8b4792","slug":"151525985178-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समद रोड के दो व्यापारियों को शातिर ने लगाया एक लाख 20 हजार का चूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
समद रोड के दो व्यापारियों को शातिर ने लगाया एक लाख 20 हजार का चूना
Updated Fri, 11 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
समद रोड के दो व्यापारियों को शातिरों ने एक लाख 20 हजार रुपये का चूना लगा दिया। व्यापारियों ने शातिर को काफी तलाशा, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने क्वार्सी थाने में तहरीर दी है।
समद रोड पर वार्ष्णेय मोबाइल शॉप के स्वामी भूपेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि दो दिन पहले उनके मोबाइल पर एक महिला का फोन आया। महिला ने खुद को आईसीआईसीआई बैंक का कर्मचारी बताते हुए खाता खुलवाने को कहा।
अगले दिन उनके घर पर एक युवक आया और महिला का परिचय देते हुए खाता खुलवाने को कागजात लिए। इसके साथ ही एकाउंट में भुनने वाला 99 रुपये का चेक भी ले लिया। इस चेक की मदद से भूपेंद्र वार्ष्णेय के समदरोड स्थित इलादाबाद स्थित बैंक से 70 हजार रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन
इसी तरह समद रोड पर चश्मे की दुकान करने वाले सूरसरोवर कालोनी निवासी लोकेश मित्तल से युवक ने कैंसल चेक लिया। इसी चेक की मदद से युवक ने लोकेश के यूनियन बैंक स्थित खाते से 50 हजार रुपये गायब कर दिए।
दोनों व्यापारियों ने युवक को काफी तलाशा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस पर उन्होंने क्वार्सी थाने में शातिर महिला और युवक के खिलाफ तहरीर दी है।