{"_id":"5af363b14f1c1b3a0b8b914c","slug":"151525900209-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली करंट से सबमर्सिबल मिस्त्री की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली करंट से सबमर्सिबल मिस्त्री की मौत
Updated Thu, 10 May 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज अमर उजाला, अलीगढ़।
थाना अकराबाद के गांव याकूतपुर में सबमर्सिबल पंप लगाने के दौरान मिस्त्री को करंट लग गया। करंट लगने से वह बुरी तरह से झुलस गया। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी तो वह मौके पर पहुंच गए। परिजन मिस्त्री को मेडिकल कालेज ले गए। यहां उपचार के दौरान दूसरे दिन उसने दम तोड़ दिया।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के जमालपुर निवासी 19 वर्षीय असरफ पुत्र अलाउद्दीन सबमर्सिबल का मिस्त्री था। मंगलवार को वह थाना अकराबाद स्थित गांव पनेठी के पास याकूतपुर में सबमर्सिबल लगा रहा था।
तभी ऊपर से जा रही विद्युत लाइन की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे किसी तरह से बचाया और परिजनों को सूचना दी। परिजन युवक को लेकर मेडिकल कालेज पहुंचे। यहां उपचार के दौरान बुधवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।