{"_id":"5cc8b11fbdec22070f67e010","slug":"141556656415-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने एसएसपी को सुनाई दास्तां, खैर से हटाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सिपाही ने एसएसपी को सुनाई दास्तां, खैर से हटाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
वीडियो वायरल कर आत्मदाह की धमकी देने वाला खैर थाने में तैनात हैड कांस्टेबिल मंगलवार को एसएसपी आकाश कुलहरि से मिला। इस दौरान उसने अपने साथ हुए व्यवहार आदि पर पूरा वाकया बताया। एसएसपी ने उसकी बात सुनने के बाद तय किया है कि फिलहाल वह खैर सर्किल से हटाकर जिले के किसी दूसरे सर्किल में तैनात किया जाएगा। वहीं हैड कांस्टेबिल स्तर से की गई अनुशासनहीनता और उसके द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच एसपी देहात को सौंपी गई है, जिनसे 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी गई है।
खैर थाने में तैनात हैड कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह ने वायरल वीडियो में और साथ में एक हस्तलिखित पत्र वायरल करते हुए कहा था कि सीओ खैर व इंस्पेक्टर जानबूझकर परेशान करते हैं और उसकी गैरहाजिरी का तस्करा जीडी में दर्ज करा दिया है। वहीं सीओ पंकज श्रीवास्तव का कहना था कि वह लगातार गैरहाजिर रहता है। इसलिए उसकी थाने में आमद नहीं कराई गई।
उसे लाइन में आमद कराने को कहा गया था। इसी बात पर उसने यह वीडियो वायरल किया है। इस खबर के बाद मंगलवार को सिपाही एसएसपी से मिला। एसएसपी ने उसकी पूरी बात सुनने के बाद उसे फिलहाल खैर सर्किल से हटाकर जिले के किसी दूसरे सर्किल में भेजने का आदेश दिया है। वहीं एसपी देहात को जांच सौंपी है। एसएसपी का कहना है कि एसपी देहात की जांच में सभी पहलुओं पर रिपोर्ट मांगी गई है, जिसमें अनुशासनहीनता और आरोप शामिल हैं।