{"_id":"5af8a2404f1c1bdf408b525b","slug":"141526243904-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन से दूर रहें थानेदार, अवैध कट्टी न होने दें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खनन से दूर रहें थानेदार, अवैध कट्टी न होने दें
Updated Mon, 14 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
नवागत एसएसपी अजय कुमार साहनी ने रविवार को अपनी पहली क्राइम मीटिंग में अधिकारियों को प्राथमिकताएं गिनाईं और थानेदारों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने साफ-साफ कहा कि थानेदार खनन से कतई दूर रहें। किसी भी तरह की सूचना पर पहले खनन अधिकारी या संबंधित मजिस्ट्रेट या सीओ को सूचित करें।
उनके निर्देश व उनके साथ जाने पर ही किसी तरह का कदम बढ़ाएं। वहीं किसी भी कीमत पर अवैध कट्टी न होने दें। अपना पूरा फोकस अपराध व अपराधियों के नियंत्रण पर रखें। संपत्ति संबंधी अपराधियों का डाटाबेस तैयार कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें।
पुलिस लाइन सभागार में हुई क्राइम मीटिंग में उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर गली-मोहल्लों या घरों पर अवैध रूप से कट्टी न होने दें। गोकशी की किसी भी घटना पर तत्काल आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई की जाए। वहीं उन्होंने कहा कि चूंकि अपना जिला सांप्रदायिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील है, इसलिए कानून व्यवस्था संबंधी किसी भी सूचना पर कोई अधिकारी या थानेदार अपनी सीमा क्षेत्र का ध्यान न रखे।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचने का प्रयास करे। उन्होंने लूट, हत्या, चोरी, डकैती, झपटमारी जैसे अपराधियों का तत्काल डाटाबेस तैयार कर उन पर सख्त कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए।
पब्लिक के प्रति बेहतर व्यवहार की बात कही और कहा कि ऐसा माहौल बने कि लोग पुलिस के प्रति विश्वास बनाएं। वहीं उन्होंने आईजीआरएस, व सीसीटीएनएस प्रोग्राम की जानकारी रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसपी सिटी, एसपी देहात, एसपी क्राइम, एसपी अपराध आदि अधिकारी मौजूद रहे।
पुलिस सम्मेलन में समस्याएं भी सुनी
क्राइम मीटिंग से पहले एसएसपी ने पुलिस सम्मेलन का आयोजन किया। इस मौके पर सभी थानों से आए कर्मचारियों की शिकायतें सुनीं। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।