फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सीएमओ आफिस पर क्राइम ब्रांच का छापा

सीएमओ आफिस पर क्राइम ब्रांच का छापा

Sun, 28 Apr 2019 02:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
सीएमओ आफिस पर क्राइम ब्रांच का छापा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पुलिस भर्ती प्रकरण में आए भ्रष्टाचार के मामले के बाद अब इसमें डाक्टरों की भूमिका को भी जांच के दायरे में लाया गया है। इसके तहत चार डाक्टरों को पूछताछ के लिए नोटिस थमाया है और इन्हें जांच के दायरे में लाया गया है। शनिवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से सीएमओ आफिस में छापा मारा। यहां पर सभी डाक्टरों के व्यक्तिगत मोबाइल नंबर जुटाए गए हैं। इनकी सीडीआर (काल डिटेल रिकार्ड ) हासिल किया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक 24 अप्रैल को बोर्ड में शामिल चारों डाक्टरों को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाने के लिए नोटिस थमाया है। शनिवार को क्राइम ब्रांच की टीम सीएमओ आफिस पहुंची तो वहां पर हड़कंप मच गया। एक लिपिक का नाम लेकर उसे बुलाया गया तो वह भाग गया। डाक्टरों के नंबर। सीओ तृतीय अनिल कुमार समोनिया ने बताया कि सीएमओ कार्यालय के डॉ. अनुपम भास्कर, सचिन वर्मा, डॉ. वीके गुप्ता और डॉ. सुंदर सिंह को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया है। इनके नाम जांच के दायरे में शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन



पुलिस भर्ती में मेडिकल की प्रक्रिया में रिश्वतखोरी का मामला सामने आने के बाद मलखान सिंह जिला अस्पताल के संविदा तकनीशियन (ईएनटी जांच करने वाला) सुशील कुमार निवासी, 42 त्योनधारी रामपुर बघेलान सतना मध्य प्रदेश हाल निवासी विद्या नगर क्वार्सी को गिरफ्तार कर लिया गया था। गोंडा के गांव ढांड़ निवासी कैलाश चंद्र ने उनसे शिकायत की थी कि उनके बेटे विनीत कुमार से मेडिकल फिटनेस के नाम पर 50 हजार रुपये लिए हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से 50 हजार रुपये बरामद भी किए गए। पूछताछ में उसने अब तक एक दर्जन लोगों से इस तरह रकम वसूलना स्वीकार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed