फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मेडिकल कालोनी के बंद क्वार्टर से चोरों ने लाखों के गहने उड़ाए

मेडिकल कालोनी के बंद क्वार्टर से चोरों ने लाखों के गहने उड़ाए

Mon, 14 Jan 2019 01:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कालोनी के बंद क्वार्टर से चोरों ने लाखों के  गहने उड़ाए
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर की मेडिकल कालोनी में एएमयू के सीनियर सेकेंडरी स्कूल की एक शिक्षिक के बंद क्वार्टर से चोरों ने लाखों के गहने उड़ा दिए। शिक्षिका एक सप्ताह पहले अपने मायके एटा गई थी।

रविवार सुबह लौटने पर क्वार्टर का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। शिक्षिका के अनुसार चोर लगभग 35 तोला सोनेे के जेवरात चुरा ले गए।

निगत खानम पत्नी डॉ. शमशाद मेडिकल कालोनी में एएमयू शिक्षिकों के लिए बने क्वार्टर में रहती हैं। शिक्षिका का क्वार्टर दूसरे माले पर है।

शिक्षिका ने बताया कि उनके पति डॉ. शमशाद शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज में हिंदी विभाग में सहायक प्रवक्ता के पद पर तैनात हैं।

पिछले रविवार को वह अपने एटा स्थित मायके बच्चों संग चली गईं थी। इधर, पति भी अपनी ड्यूटी पर थे। रविवार को वह और पति घर पर वापस आए तो क्वार्टर का ताला टूटा मिला। अलमारी भी टूटी हुई थी।
विज्ञापन


उसमें रखे सोने की चेन, गले के हार, चूड़ी, अंगूठी, सहित लगभग 35 तोले सोने के जेवरात गायब मिले। इस बात की सूचना पुलिस को दी गई। अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना सिविल लाइंस में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सिविल लाइंस इंस्पेक्टर के अनुसार घटना की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed