{"_id":"5b54e7734f1c1b4c748b688e","slug":"121532290931-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बन्नादेवी पुलिस ने तीन अर्न्तजनपदीय वाहन चोर पकड़े, एक भागा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बन्नादेवी पुलिस ने तीन अर्न्तजनपदीय वाहन चोर पकड़े, एक भागा
Updated Mon, 23 Jul 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
बन्नादेवी पुलिस ने अर्न्तजनपदीय वाहन चोर गिरोह की तीन शातिरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जबकि एक शातिर पुलिस को गच्चा देकर भागने में सफल रहा। पकड़े गए शातिरों के कब्जे से बुलंदशहर से चोरी हुआ मेटाडोर (टाटा 407) भी पुलिस ने बरामद की है। पुलिस इनसे अन्य वारदातों के खुलासे के लिए पूछताछ में जुटी है।
रविवार को बन्ना देवी थाना प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह, एसआई चरन सिंह रविवार को गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर ने उन्हें सूचना दी कि कुछ चोर एक मेटाडोर (टाटा 407) को चोरी करके लाये हैं। इसे बेचने के लिये ले जा रहे हैं। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक अपनी टीम के साथ ऊदला मोड पर पहुंच गए और वाहनों की चेकिंग कर दी। तड़के पांच बजे के करीब मेटाडोर संख्या यूपी 13 टी 8307 आती दिखाई दी।
मुखबिर के इशारे पर उसे रोका तो चालक ने गाड़ी को भगा दिया। इसी बीच एक युवक मेटाडोर की खिड़की खोलकर भाग गया। पुलिस ने गाड़ी में बैठे तीनों शातिर को पकड़ लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम मुकीत पुत्र शब्बू खा निवासी मौलाना आजाद नगर बाबा की मड़ी के पीछे थाना क्वार्सी, सकील पुत्र रसीद निवासी मौहल्ला नौरगांबाद सिकंदराराऊ हाथरस, गुड्डू पुत्र नसीर खा निवासी ग्राम बोहना कोटरा थाना पाली मुकीमपुर एवं हाल पता शहंशावाद गली नंबर तीन फौजी स्कूल के पास थाना क्वार्सी बताया।
विज्ञापन
भागे साथी का नाम रहीश पुत्र शब्बीर निवासी ऊदला थाना बन्नादेवी बताया। उन्होंने बताया कि बरामद मेटाडोर उन्होंने बुलंदशहर से चुराई है। प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि बरामद मेटाडोर शातिरों ने बुलंदशहर के थाना शहर कोतवाली से चोरी की है। इसका बुलंदशहर स्थित शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज है।