{"_id":"5c478091bdec224bc54a9606","slug":"11548189841-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 लाख का फर्जी चेक थमाने वालों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
23 लाख का फर्जी चेक थमाने वालों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
महानगर के कोतवाली इलाके के तुर्कमान गेट के एक परिवार पर जमीन खरीद की एवज में विक्रेता को 23 लाख का फर्जी चेक पकड़ाने के आरोप में परिवार के तीन सदस्यों के खिलाफ पीड़ित की शिकायत के आधार पर थाना हरदुआगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पीड़ित ने दो दिन पहले एसएसपी से इस मामले की शिकायत की थी।
हरदुआगंज के जटपुरा निवासी शंभूदयाल (60) का आरोप है कि उन्होंने कासिमपुर पावर हाउस रोड पर स्थित अपनी एक बीघा से अधिक जमीन शहर कोतवाली के तुर्कमान गेट क्षेत्र निवासी रामवती पत्नी सुरेश चंद्र और उसके साथियों अजीत और नीलू ठाकुर 14 दिन पहले बेची थी। खरीदारों ने जमीन का बैनामा उनके नाम करने के बाद रकम नहीं दी। जब उनसे जमीन की कीमत मांगी तो वह एक-दो दिन में पैसा देने की बात कहने लगे। दो दिन बाद भी उन्होंने पैसे नहीं दिए तो उन पर पैसा देने को लेकर दबाव डाला गया। इसके बाद उन्होंने 23 लाख रुपये का चेक दे दिया। 17 जनवरी को चेक को बैंक में जमा किया तो बैंककर्मियों ने फर्जी हस्ताक्षर की बात कहकर चेक रद्द कर दिया। वृद्ध के अनुसार इस मामले में एसएसपी को तहरीर दी गई थी।