फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   विधायकों के मुकदमे वापसी को भेजी गई रिपोर्ट

विधायकों के मुकदमे वापसी को भेजी गई रिपोर्ट

Thu, 07 Mar 2019 01:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
विधायकों के मुकदमे वापसी को भेजी गई रिपोर्ट
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


शासन स्तर पर जनप्रतिनिधियों के मुकदमे वापसी को लेकर चल रही कवायद के क्रम में जिले के सत्ताधारी मौजूदा विधायक व कुछ पूर्व विधायकों के मुकदमे वापसी की रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। हालांकि यह रिपोर्ट काफी समय पहले भेजी गई है। मगर अब इस पर मुकदमे वापसी को लेकर अमल होने के संकेत मिल रहे हैं। इसे लेकर शासन से स्तर से अदालतों से मुकदमों का मौजूदा अपडेट भी अभियोजन स्तर से मांगा गया है। जिले के मौजूदा विधायक ठा.दलवीर सिंह, संजीव राजा व अनिल पाराशर के अलावा पूर्व विधायक वीरेश यादव पर दर्ज मुकदमों को लेकर यह कवायद चल रही है।


शासन स्तर पर कुछ माह पहले जनप्रतिनिधियों पर दर्ज मुकदमों की समीक्षा के बाद उनकी वापसी को लेकर ब्योरा तलब किया गया था। इस पर जिला प्रशासन की ओर से शहर विधायक संजीव राजा पर दर्ज 4 मुकदमों, कोल विधायक अनिल पाराशर पर दर्ज एक मुकदमा, बरौली विधायक ठा.दलवीर सिंह पर दर्ज एक मुकदमे का ब्योरा भेजा गया है। इसी तरह अतरौली के पूर्व विधायक वीरेश यादव पर दर्ज एक मुकदमे का ब्योरा भी भेजा गया है। इस बात की पुष्टि खुद संजीव राजा व अनिल पाराशर ने की है कि उनके स्तर से अपने मुकदमों की वापसी का आवेदन शासन में किया गया था। जिनमें बन्नादेवी थाने में 2005 में भाजपा के बारहद्वारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन के मुकदमे में वह दोनों शामिल हैं और पार्टी के अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी हैं। इसमें सभी से यह मुकदमा वापसी का अनुरोध किया गया था।
विज्ञापन



इसके अलावा संजीव राजा पर देहली गेट के रोरावर कांड सहित तीन अन्य मुकदमे भी दर्ज हैं। इसी तरह बरौली विधायक पर आचार संहिता उल्लंघन से जुड़ा मुकदमा है। इन मुकदमों के संबंध में अब शासन स्तर से अभियोजन कार्यालय के जरिये अदालतों में मौजूदा अपडेट तलब किया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इन पर कोई निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन के नेता भी मुकदमे वापसी की पैरवी में जुटे
इधर, जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ सत्ताधारी दल के वह नेता भी अपने मुकदमों की वापसी की पैरवी में लग गए हैं, जिन पर मुकदमे दर्ज हैं। इनमें शहर के तमाम नेता ऐसे हैं, जिनके द्वारा अपने मुकदमों की समीक्षा व ब्योरा शासन स्तर पर भिजवाने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed