{"_id":"5b3698bd4f1c1b644d8b94ce","slug":"111530304701-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार बेटे का इलाज कराने का झांसा देकर 50 हजार ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीमार बेटे का इलाज कराने का झांसा देकर 50 हजार ठगे
Updated Sat, 30 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
थाना गांधी पार्क क्षेत्र के गांधी नगर में रहने वाली एक अधिवक्ता की पत्नी को उसके बीमार बेटे का इलाज कराने का झांसा देकर घर में घुसकर 52 हजार रुपये ठग लिए। जब पीड़िता को वास्तविकता का अहसास हुआ तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस प्रकरण में थाना सिविल लाइन में तहरीर दी गई है।
गांधी पार्क के बैंक कालोनी प्रीमियर नगर में रहने वाली सुधा सैनी पत्नी सरदार मुकेश सैनी एडवोकेट ने तहरीर में कहा है कि वह बैंक कालोनी में किराए के मकान में रहती हैं। गत दिनों दो अज्ञात लोग आए और दरवाजा खटखटाने लगे। दरवाजा खोला तो बंगाली मिश्रित भाषा में कहने लगे कि वह बीमार बच्चों का इलाज कराते हैं। वह लोग नारायण सेवा संस्थान उदयपुर राजस्थान से स्वयं को बता रहे थे।
उन्होंने कहा कि वह आगरा में जल्द ही एक हास्पिटल खोल रहे हैं। हमें पता चला है कि आपके बेटे को बोलने और सुनने में दिक्कत है हम उसका भी इलाज करा देंगे। इसके बाद उन्होंने इलाज के लिए कुछ सामान आदि बताया और उसका खर्चा करीब 60 हजार रुपया बताया। साथ ही कहा कि तीन महीने की दवा बना कर दे देंगे। इन लोगों के झांसे में आकर घर में रखा 40 हजार रुपया और 12 हजार रुपया उन्हें दे दिया।
विज्ञापन
तहरीर में कहा है कि लेनदेन के समय मेरे पति ने मुझे समझाया लेकिन पुत्र मोह के चलते वह विवेक से काम नहीं ले सकी। इसके बाद इन लोगों ने कुछ ऊल फिजूल दवा बनाकर दीं जिसका कोई फायदा नहीं हुआ। दिए गए नंबर पर भी यह लोग बात नहीं कर रहे हैं। तहरीर में इन लोगों का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की गई है।