फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   भुजपुरा में सफाई कर्मचारी को पीटने पर आक्रोश भड़का

भुजपुरा में सफाई कर्मचारी को पीटने पर आक्रोश भड़का

Sat, 16 Jun 2018 02:11 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
भुजपुरा में सफाई कर्मचारी को पीटने पर आक्रोश भड़का
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


कोतवाली के मोहल्ला भुजपुरा टावर वाली गली में शुक्रवार को सफाई कर्मचारी से मारपीट के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। मौके पर सफाई कर्मचारी नेताओं सहित पुलिस भी पहुंच गई। हंगामा कर रहे आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत किया गया। साथ ही मारपीट के आरोपियों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

दर्ज कराए गए मुकदमे में पीड़ित दीपक पुत्र रघुवीर सिंह, सराय मियां, देहली गेट की ओर से कहा गया है कि भुजपुरा के मोहल्ला मुल्लापाड़ा में वह शुक्रवार को ईद की नमाज की व्यवस्थाओं के क्रम में चूना डाल रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान आरोपियों ने उसे चूना डालने के लिए रास्ता देने से मना कर दिया। जब रास्ता देने को कहा तो आरोपी हमलावर हो गए और जमकर मारपीट कर दी। साथ ही जाति को संकेत करते हुए बेहद अभद्र टिप्पणी करना शुरू कर दिया। यह जानकारी जब अन्य सफाई कर्मियों को हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि मामला अलग-अलग समुदायों से था और अगले दिन ईद की नमाज होनी है इसलिए सूचना पाकर पुलिस भी हरकत में आ गई। खबर पर सीओ व कोतवाल भी आ गए।

मौके पर नगर सफाई मजदूर संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप भंडारी और महामंत्री राधेलाल धूरी भी पहुंच गए। उन्होंने कहा कि जो काम समाज के अन्य लोग नहीं करते उन्हें सफाई कर्मचारी करते हैं। इसके बाद भी उन्हें सहानुभूति के स्थान पर मारपीट का शिकार होना पड़ता है।


पुलिस और सफाई कर्मचारी नेताओं ने भड़क रहे लोगों को शांत किया और मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर परवेज पुत्र अंसार और गुड्डू पुत्र अंसार निवासी मुल्लापाड़ा के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सफाई कर्मचारी नेता प्रदीप भंडारी ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed