{"_id":"5cd09eafbdec22073a5fc614","slug":"101557175983-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की बोगी में पानी खत्म होने पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की बोगी में पानी खत्म होने पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
जयनगर से चलकर नई दिल्ली को जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (12561) के यात्रियों का गुस्सा सोमवार को उस समय भड़क उठा जब ट्रेन की एसी बोगियों में पानी खत्म हो गया। पानी खत्म होने के कारण लोगों को शौचालय आदि जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। टीटीई से शिकायत के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो यात्रियों ने जमकर हंगामा काटा।
हंगामे की सूचना पर सतर्क हुए अधिकारियों ने अलीगढ़ जंक्शन के अधिकारियों को अलर्ट कर गाड़ी के स्टेशन पर पहुंचते ही उसमें पानी भरवाने के निर्देश दिए। ढाई घंटे की देरी से चलकर दोपहर 12:33 बजे जंक्शन पर पहुंची ट्रेन की एसी बोगियों में तुरंत पानी भरवाया गया। इसके बाद गाड़ी को 12:45 बजे रवाना किया गया।
इधर, सोमवार को नीलांचल एक्सप्रेस रद्द रही। इसके साथ ही कई एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों की देरी से अलीगढ़ जंक्शन पर पहुंची। इसके कारण भीषण गर्मी में यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा।