{"_id":"5c5de03ebdec227370400c6c","slug":"101549656126-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में दबोचे बदमाश को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में दबोचे बदमाश को भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला अलीगढ़।
मडराक के मनोहरपुर कायस्थ गांव में मुठभेड़ के दौरान दबोचा गए बदमाश को पुलिस ने शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी करा जेल भेज दिया। एसएसपी के अनुसार बदमाश खैर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुई एक लूट का मामले में वांछित था। पुलिस ने उस पर दस हजार का इनाम घोषित कर रखा था।
एसएसपी आकाश कुलहरि के अनुसार थाना मडराक पुलिस गुरुवार रात को क्षेत्र के दौलरा चौराहा पर गंदा नाला के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर सतेंद्र उर्फ सत्तो उर्फ राहुल पुत्र पूरन सिंह निवासी एदलगढ़ी, नौहझील, मथुरा वहां पहुंचा। पुलिस के रोकने पर वह बाइक को तेज रफ्तार में लेकर भाग गया। पीछा करने पर उसने पुलिस पर फायर कर दिया।
पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश के दायें पैर में गोली जा धंसी। घायल हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से इलाज के बाद उसे जेल भेेज दिया गया है। उसके पास से एक तमंचा, कारतूस, बाइक और नगदी बरामद हुई है।