फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   छत के रास्ते घर में घुसे जेई को लोगों ने पीटा, जमकर हंगामा, थाने में धरना

छत के रास्ते घर में घुसे जेई को लोगों ने पीटा, जमकर हंगामा, थाने में धरना

Sat, 16 Jun 2018 02:07 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
छत के रास्ते घर में घुसे जेई को लोगों ने पीटा, जमकर हंगामा, थाने में धरना
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह छह बजे पिसावा कस्बे में विद्युत चेकिंग अभियान के दौरान पड़ोसी के मकान से होकर छत के रास्ते एक घर में घुसे जेई को परिजनों ने दबोच लिया। साथ मौजूद कर्मचारी भाग निकले जबकि जेई की परिजनों ने जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि विद्युत कर्मी छत के रास्ते मकान में घुसे उस समय परिवार की नवविवाहित पुत्रवधू सो रही थी, जबकि जवान बेटी नहा रही थी।

इन दोनों की चीखें सुनकर परिजन भागते हुए अंदर पहुंचे थे। आवाज सुनकर मुहल्लेवासी भी पहुंच गए। जेई को पीटने के बाद यह लोग थाने में धरने पर बैठ गए। किसी तरह अधिशासी अभियंता एवं थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों में समझौता कराकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन


बिजली विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार की सुबह ओवरलोड, बिजली चोरी पकड़ने के लिए व्यापाक छापामार अभियान चलाया था। लोगों की नामौजूदगी में भी उनके घरों में टीम घुसी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इसी दौरान बिजेंद्र सिंह के मकान में पड़ोसी की छत के रास्ते दीवार फांदकर एक टीम घुस गई। उस समय बिजेंद्र सिंह की नवविवाहिता पुत्रवधू सो रही थी, जबकि बेटी बाथरूम में नहा रही थी।

एक कर्मचारी के बाथरूम का दरवाजा खोलते लड़की की चीख निकल गई। परिजनों पहुंचे तो कर्मचारी भाग निकले। जेई को पकड़ लिया गया। आसपास के लोग भी पहुंच गए। जेई ने परिचय देने में आनाकानी की तो भीड़ ने पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच कस्बे में चेकिंग कर रही अन्य टीमें पुलिस को लेकर वहां पहुंच गईं।

भीड़ से जेई को छुड़ाकर थाने ले जाया गया। उधर कस्बे के दुकानदारों ने दुकानें न खोलने का एलान करते हुए थाने में धरना शुरू कर दिया। विद्युत टीम पर कार्रवाई की मांग पर वह अड़ गए। तहरीर भी दे दी। बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। वह विद्युत विभाग की गाड़ी के सामने बैठ गईं।

सूचना पर अधिशासी अभियंता चंद्र प्रकाश भी थाने पहुंचे और मामले की जानकारी ली। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और भाजपा नेता मीना कुमारी ने अधिशासी अभियंता को समूचा घटनाक्रम बताया। लोगों की विद्युत संबंधी समस्याएं बताईं। अधिशासी अभियंता ने समझाया और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होगी। विद्युत टीम परिचय पत्र के साथ पहुंचेगी।


- कस्बे में चेकिंग के दौरान बिजली विभाग के जेई से मारपीट और दूसरे पक्ष से दीवार कूदकर घर में घुसने का मामला थाने में आया था। हालांकि दोनों पक्षों से तहरीर नहीं दी गई है। दोनों पक्ष आपसी समझौता कर थाने से लौट गए। - मानवेंद्र कुमार त्यागी, थानाध्यक्ष पिसावा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed