{"_id":"69dde4f554d199054c0783d3","slug":"cracks-in-the-road-under-construction-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: निर्माणाधीन सड़क में आईं दरारें, लोगों ने किया प्रदर्शन, अफसर-ठेकेदार पर लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: निर्माणाधीन सड़क में आईं दरारें, लोगों ने किया प्रदर्शन, अफसर-ठेकेदार पर लगाए आरोप
Tue, 14 Apr 2026 12:26 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:26 PM IST
सार
आईटीआई रोड पर बन रही सड़क में अभी से दरारें पड़ने लगी हैं। मोहल्ले के गुस्साए लोगों ने भाजपा नेता सतीश चौधरी और कारणी सेना के ज्ञानेंद्र चौहान के नेतृत्व में नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मोहल्ले के लोग ने सड़क पर उतर आए और ठेकेदार व अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
आईटीआई रोड पर सड़क में पड़ी दरारों को दिखाते ठाकुर ज्ञानेंद्र सिंह चौहान
- फोटो : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के आईटीआई रोड पर निर्माणाधीन सीसी रोड में दरार पड़ने से 13 अप्रैल को लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। मोहल्ले के लोगों ने नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत से गुणवत्ता को ताक पर रखकर निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
आईटीआई रोड पर सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रही सीसी सड़क में अभी से ही दरारें पड़ने लगी हैं। लोगों का आरोप है कि ठेकेदार ने नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया, जिससे सड़क पर लंबी-लंबी दरारें पड़ गई हैं। मोहल्ले के गुस्साए लोगों ने भाजपा नेता सतीश चौधरी और कारणी सेना के ज्ञानेंद्र चौहान के नेतृत्व में नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मोहल्ले के लोग ने सड़क पर उतर आए और ठेकेदार व अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि ठेकेदार ने क्वालिटी चेक की अनदेखी कर सस्ता सीमेंट और खराब मैटेरियल डाला, जबकि नगर निगम के अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं।
विज्ञापन
ज्ञानेंद्र चौहान ने कहा कि सड़क की यह हालत साबित करती है कि स्मार्ट सिटी के नाम पर जनता को लूटा जा रहा है। शुभम गौड़ ने कहा कि ठेकेदार द्वारा जगह-जगह नाला निर्माण भी छोड़ दिया गया है, जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। इस मौके पर पार्षद संजीव लोधी, संजय सिंह, केशव बघेल, राजेंद्र सिंह, गौरव सिंह, रवि कुमार आदि मौजूद रहे। अधिशासी अभियंता आशीष शुक्ला का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। शिकायत सही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन