फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Covid 19

अलीगढ़ः कोरोना से दो गज की दूरी और मास्क ही बचाएगा

Thu, 06 Jan 2022 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Covid 19
डॉ विपिन गुप्ता। अध्यक्ष, आईएमए - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना वायरस से दो गज की दूरी और मास्क ही बचाएगा। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें और जनपद में कोरोना संक्रमण के बढ़ने से रोकने में सहयोग करें। शहर में ओमिक्रॉन वेरिएंट की भी दस्तक हो गई है। अपनी सुरक्षा के लिए कोविड रोधी टीका जरूर लगवाएं।
विज्ञापन

महानगर में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। विदेश से आए लोगों के बाद यह शहर के गली एवं मोहल्लों में पहुंच गया है। अलग-अलग मोहल्लों के लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। कई डॉक्टर पहले ही चपेट में आ चुके हैं। नाइजीरिया एवं यूएई से आए लोगों में ओमिक्रॉन की भी पुष्टि हो गई है। मंगलवार को शहर में सक्रिय मरीजों की संख्या 60 तक पहुंच गई है। चिकित्सकों का कहना है कि दो गज की दूरी और मास्क ही कोरोना से बचाएगा।
विज्ञापन

ओमिक्रॉन का आना खतरे की घंटी है। एक बात ध्यान रखें कोरोना से मास्क एवं दूरी ही बचाएगा। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। भीड़ में जाने से परहेज करें। जरूरी काम हो, तब ही घर से निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. विपिन गुप्ता, अध्यक्ष, आईएमए
मास्क और दूरी का ख्याल रखें। हाथ धोते रहें। टीका की दोनों डोज समय से लगवा लें। लक्षण दिखे तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच कराएं। डॉक्टर के परामर्श से दवा का सेवन करें।
- डॉ. शोएब, महामारी रोग विशेषज्ञ

डॉक्टर शोएब। महामारी रोग विशेषज्ञ

डॉक्टर शोएब। महामारी रोग विशेषज्ञ- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed