फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Couple loses child in Mahabodhi Express

जाको राखे साइयां मार सके न कोई: महाबोधि एक्सप्रेस में दंपती के हाथ से छूटा बालक, ऐसे बचा बाल-बाल

Wed, 17 Dec 2025 04:33 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 17 Dec 2025 04:33 AM IST
सार

महाबोधि एक्सप्रेस में सवार हुए दंपती के हाथ से एक छह साल का बालक अचानक छूट कर गिर गया। वह ट्रेन व रेलवे ट्रैक के बीच में फंस गया। फिर क्या था, सभी यह देखकर घबरा गए।

विज्ञापन
Couple loses child in Mahabodhi Express
रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरा तैमूर बच्चा अपनी मॉ के साथ - फोटो : संवाद

विस्तार

जाको राखे साइयां मार सके न कोई वाली कहावत 16 दिसंबर को अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर चरितार्थ हो गई। दिल्ली से गया जाने वाली महाबोधि एक्सप्रेस में सवार हुए दंपती के हाथ से एक छह साल का बालक अचानक छूट कर गिर गया। वह ट्रेन व रेलवे ट्रैक के बीच में फंस गया। यात्रियों ने शोर मचाया तो ट्रेन को रुकवाया गया। तब बालक को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।

विज्ञापन


आरपीएफ के पोस्ट कमांडर डीपी सिंह ने बताया कि शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र के जमालपुर के रहने वाले साबिर सूद पत्नी व छह साल के बेटे तैमूर के साथ महाबोधि एक्सप्रेस से कानपुर जा रहे थे। ट्रेन दोपहर करीब पाैने तीन बजे प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर पहुंची। 
विज्ञापन


साबिर व उनकी पत्नी ट्रेन में सवार हो गईं, लेकिन तैमूर को चढ़ाने के दाैरान उसका हाथ छूट गया। वह ट्रेन व रेलवे ट्रैक के बीच जा फंसा। तभी ट्रेन चल पड़ी। यात्रियों ने देखा तो उन्होंने शोर मचा दिया। जिस पर ट्रेन को रोका गया। फिर रेलवे ट्रैक पर गिरे तैमूर को उठाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed