फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   couple jump in front of train in aligarh

मालगाड़ी के आगे कूदा प्रेमी युगल, लड़के के ऊपर से गुजरी ट्रेन, दोनों सुरक्षित

Sat, 09 Feb 2019 10:01 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 09 Feb 2019 10:01 PM IST
विज्ञापन
couple jump in front of train in aligarh
railway track - फोटो : pexels.com

रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर शनिवार को एक हैरतअंगेज घटना हुई। जान देने को मालगाड़ी के सामने कूदा प्रेमी युगल बाल-बाल बच गया। 60 से अधिक डिब्बों की मालगाड़ी जहां पटरियों के बीच में लेटे युवक के ऊपर से गुजर गईं। वहीं, ट्रेन के आगे कूदने के दौरान युवती युवक के धक्के से पटरी से दूर जा गिरी। हादसे को देख स्टेशन पर मौजूद यात्रियों की सांसे थम गईं। युवती की चीखें निकल गईं। मालगाड़ी के गुजरने के बाद युवक जब झट से सुरक्षित उठ खड़ा हुआ तो वहां मौजूद लोगों के मुंह से सिर्फ जाको राखे साइयां मार सके न कोय वाक्य निकला।

विज्ञापन


वाकये के अनुसार घटना करीब 4:30 बजे की है। रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर एक प्रेमी युगल खड़ा हुआ था। जैसे ही गाड़ी स्टेशन के पास पहुंची दोनों ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी थी। घटना की जानकारी पाकर जीआरपी थाना पुलिस ने मौके पर दौड़ लगा दी। जोड़े  को हिरासत में लेकर उनके परिजनों को संपर्क किया गया। देर शाम जीआरपी थाने पहुंचे परिजनों के बीच देर रात कर समझौते का दौर चलता रहा।
विज्ञापन


परिजनों के विरोध से मौत की दहलीज तक पहुंची मुहब्बत जीआरपी इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह के अनुसार पूछताछ में युवक ने बताया कि वह हाथरस के साथनी का रहने वाला है। प्रेमिका गाजियाबाद के लाल कुंआ की रहने वाली है। युवक के अनुसार प्रेमिका अलीगढ़ के खैर रोड स्थित इंद्रा नगर इलाके में रहने वाले उसके बहनोई की रिश्तेदार है। दोनों की मुलाकात डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों को संबंधों की जानकारी दी तो उन्होंने शादी कराने से इंकार कर दिया। काफी समझाने के बाद भी परिजन नहीं माने तो उन्होंने एक साथ खुदखुशी करने का फैसला लिया। इंस्पेक्टर के अनुसार दोनों के परिजनों को बुलाया गया है। लड़का-लड़की बालिग हैं। दोनों के परिजनों की बातचीत और लड़का-लड़की कीसहमति के आधार पर मामले का निपटारा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed