फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Could be a sports university in Gurusikrn

गुरुसिखरन में बन सकती है स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी

Sat, 20 Aug 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sat, 20 Aug 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
Could be a sports university in Gurusikrn
rld member - फोटो : amar Ujala
गांव गुरुसिखरन क्षेत्र की जिस भूमि को एनजीटी कोर्ट ने जंगल घोषित कर दिया था। अब रिवीजन दायर करने के बाद इसी कोर्ट ने प्रदेश सरकार को वहां विकास के काम कराने की छूट दे दी है। इस निर्णय की जानकारी यहां सेंटर प्वाइंट के निकट होटल में अमेठी-गुरुसिखरन क्षेत्र विकास समिति के पदाधिकारियोें व कुछ ग्राम प्रधानों ने दी है।
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष अर्जुन भोलू सिंह, बरकातपुर के प्रधान सत्येंद्र पाल सिंह, मनोज कुमार, राजू चौहान, राकेश कुुमार, पूनम चौहान सहित अन्य प्रधानों ने  जानकारी देते हुए बताया कि गुरुसिखरन क्षेत्र में 628 एकड़ जमीन  गुरुसिखरन, हरदुआ देहात, महुआ खेडे़ की सीमा में आती है। इसमें पचास साल से सीडीएफ द्वारा पशुपालन व किसान कल्याण कार्यक्रम होते थे।
विज्ञापन


इन्हें वर्ष 1996 में समाप्त कर दिया गया। बाद में वर्ष 2012 में प्रदेश सरकार ने स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की घोषणा की थी। तब इस भूमि का उपयोग करने पर विचार बना था। इसके अलावा एडीए ने आवासीय कॉलोनी और आरएएफ ने भी इस भूमि को अधिग्रहित कर इसका इस्तेमाल करने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे इलाके में काफी विकास होता। लेकिन इसी दौरान इस सीडीएफ की भूमि के  मामले को एनजीटी कोर्ट में ले जाकर इसे जंगल घोषित करा दिया गया। उक्त लोगोें ने पत्रकार वार्ता में बताया कि उसके बाद एनजीटी कोर्ट में रिवीजन दायर किया गया। वहां कोर्ट को पूरे तथ्य बताए गए।


अब कोर्ट ने अपने दूसरे आदेश में कहा है कि राज्य सरकार चाहे तो इस भूमि में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी अथवा अन्य विकास के काम कर सकती है। उक्त लोगों ने बताया कि अब सरकार इस पर अंतिम फैसला लेगी। या तो विकास के काम कराएगी या फिर वन विभाग को जमीन सौंप देगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed