फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona : People will be vaccinated today at 24 booths of 10 centers

कोरोना : 10 केंद्रों के 24 बूथों पर आज लगेगा टीका

Fri, 22 Jan 2021 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Corona : People will be vaccinated today at 24 booths of 10 centers
कोरोना वायरस पर प्रहार के लिए योद्धा तैयार है। मलखान सिंह जिला अस्पताल सहित जनपद के 10 केंद्रों के 24 बूथों पर आज टीका लगाया जाएगा। 22, 28 और 29 जनवरी को 7201 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सीएमओ ने केंद्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

जनपद में टीकाकरण के लिए सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक का समय निर्धारित है। शहर में मलखान सिंह जिला अस्पताल में केंद्र बनाया गया है। जबकि सीएचसी धनीपुर में 3, इगलास में 3, गोंडा में 2, अकराबाद में 2, अतरौली में 3, बिजौली में 2, चंडौस में 3, छर्रा में 3 और जवां में 2 बूथ बनाए गए हैं। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों ने समय से आकर टीके लगवाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

टीके की बर्बादी से रोकने का भी किया जा रहा प्रयास
जनपद में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया निर्मित कोविशील्ड टीके की आपूर्ति हुई है। 5 एमएल की शीशी में 10 डोज हैं। यानी एक आदमी के लिए 0.5 एमएल की डोज है। शीशी खुलने के बाद 4 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। सीएमओ डॉ. कल्याणी ने बताया कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है। यह शरीर में किसी तरह का प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है। शुक्रवार को करीब 240 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित है। 16 जनवरी को जिन लोगों को टीका लगा है, उनका अगला डोज 15 फरवरी निर्धारित है। टीका लगने के बाद यदि बुखार, सिरदर्द, कंपकंपी, मितली या मांसपेशियों में दर्द की समस्या आ रही है तो इसका मतलब यह है कि टीका शरीर पर असर कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीका लगवा कर बिल्कुल स्वस्थ हैं एडी हेल्थ एवं सीएमएस
एडी हेल्थ डॉ. वीके सिंह ने 16 जनवरी को टीका लगवाया था। वह बिल्कुल स्वस्थ है। उनका कहना है कि आज तक कोई परेशानी नहीं हुई। पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. एबी सिंह ने बताया कि टीका लगवाने के बाद पूरे दिन काम किया और छात्रों की क्लास ली। मुझे परेशानी नहीं हुई। टीका लगने वाली जगह पर मामूली दर्द हुआ, जो स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि अपनी बारी आने पर अवश्य टीके लगवाएं। टीके लगने के बाद कुछ लोगों को बुखार, सिरदर्द आदि की शिकायत आई। अब अधिकतर लोग ठीक हो गए हैं।
टीका लगवाने से पहले दें पूरी जानकारी
एलर्जी, बुखार, रक्त बहने या रक्त पतला करने की दवा ले रहे हैं तो उसकी जानकारी संबंधित अधिकारी को टीके लगवाने के पहले अवश्य दें। गर्भवती या स्तनपान करा रही महिलाओं को भी टीका लगाने के पहले जानकारी देनी चाहिए। यह टीका 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए हैं। किसी भी तरह की दिक्कत होने पर बिना संकोच उसकी जानकारी संबंधित अधिकारी को दें।
सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात
अलीगढ़। कोरोना के टीकाकरण की व्यवस्थाओं को लेकर बृहस्पतिवार को एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। बैठक में उन्होंने टीकाकरण को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है।

एडीएम सिटी के मुताबिक धनीपुर में एसडीएम कोल अनीता यादव, अकराबाद में बीडीओ अकराबाद बीपी सत्यार्थी, अतरौली में एसडीएम अतरौली पंकज कुमार, बिजौली में बीडीओ बिजौली टीकाराम वर्मा, छर्रा में तहसीलदार अतरौली सुरेंद्र कुमार, मोहन लाल गौतम महिला चिकित्सालय, जिला अस्पताल सहित समस्य कार्य क्षेत्र की जिम्मेदारी एसीएम-प्रथम अंजुम बी को दी गई है। चंडौस व गभाना की जिम्मेदारी एसडीएम कोल प्रवीण कुमार यादव, जवां की जिम्मेदारी बीडीओ जवां संजीव तिवारी को मिली है। सीएचसी जमालपुर पर एसीएम-2 रंजीत सिंह, दीन दयाल अस्पताल पर भी रंजीत सिंह ही सेक्टर मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात रहेंगे। नगला तिकोना, पला साहिबाबाद, पुष्प विहार में सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह, इगलास में एसडीएम इगलास कुलदेव सिंह, गोंडा में तहसीलदार इगलास प्रदीप कुमार यादव सेक्टर मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed