{"_id":"608c54c38ebc3ed20342cfc3","slug":"corona-curfew-emu-trains-banks-and-liquor-shops-will-also-remain-closed-city-office-news-ali262212680","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना कर्फ्यू : ईएमयू ट्रेन, बैंक व शराब की दुकानें भी रहेंगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना कर्फ्यू : ईएमयू ट्रेन, बैंक व शराब की दुकानें भी रहेंगी बंद
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू रहेगा। मंगलवार को संपूर्ण जिले में साप्ताहिक बंदी रहेगी या नहीं, इसको लेकर जिला प्रशासन के स्तर से फैसला होना बाकी है। हालांकि, व्यापारियों, दुकानदारों को राहत देने की बात चल रही है। लेकिन शनिवार, रविवार, सोमवार को ईएमयू ट्रेनों का संचालन नहीं होगा। सभी बैंक भी बंद रहेंगे। राज्य परिवहन निगम की रोडवेज बसें सिर्फ विशेष परिस्थितियों में निर्धारित क्षमता के सापेक्ष 50 प्रतिशत सवारियों को बैठाने की अनुमति के साथ चलेंगी।
रेलवे स्टेशन आने वाले यात्रियों को अगर रोडवेज बसों से कहीं जाना होगा तो रेलवे प्रशासन के अनुरोध पर रोडवेज के अधिकारी बसों को संचालित करेंगे। दूध, फल, सब्जी की दुकानें सुबह 7 से 11 और शाम 4:30 से 7:30 बजे के बीच खुलेंगी। सभी बार, मॉडल शॉप, बीयर, देशी-विदेशी शराब दुकानों को बंद रखा जाएगा। शादी समारोह पूर्व की गाइड लाइन के अनुसार होंगे।
शुक्रवार की शाम सात बजे के बाद से बाजारों का बंद होना शुरू हो गया। दवा की दुकानों को छोड़कर बाजार रात आठ बजे तक लगभग बंद हो गया। पुलिस अधिकारियों ने प्रशासनिक टीम के साथ मिलकर चेकिंग भी की। इधर, शाम सात बजे के बाद शराब की दुकानों को भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तीन दिन दुकानों के बंद रहने के चलते लोगों ने स्टॉक किया।
विज्ञापन
प्रभारी जिलाधिकारी/सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू की अवधि में सिर्फ पंचायत चुनावों से जुड़ी पोलिंग पार्टियों, स्वास्थ्य सेवाओं, सफाई आदि से जुड़े हुए कर्मियों के अतिरिक्त कोई अन्य आवागमन की अनुमति नहीं होगी। अग्निशमन विभाग द्वारा नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत/ग्राम पंचायत स्तर पर एवं चीनी मिलों द्वारा स्वच्छता, सफाई का विशेष अभियान चलाकर सैनिटाइजेशन व फॉगिंग का काम किया जाएगा। प्रत्येक व्यक्ति को मास्क लगाना अनिवार्य होगा।
उल्लंघन करने पर पहली बार में एक हजार रुपये और दूसरी बार दस हजार रुपया का जुर्माना किया जाएगा। पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। फार्मा, अन्य उद्योगों जैसे दवा, सैनिटाइजर बनाने वाले उद्योगों को चलाने की अनुमति होगी। मंगलवार की साप्ताहिक बंदी को लेकर फैसला लिया जाएगा।
शनिवार और सोमवार को नहीं खुलेंगे बैंक
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा शनिवार से लेकर सोमवार तक लागू किए गए कोरोना कर्फ्यू के दौरान बैंक की सेवाएं संचालित नहीं होंगी। सभी बैंक बंद रहेंगी। इस संबंध में अग्रणी बैंक कार्यालय ने जानकारी साझा की है।
अग्रणी बैंक कार्यालय ने बताया कि शुक्रवार रात आठ बजे से लेकर मंगलवार की सुबह सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू मान्य रहेगा। इसके क्रम में इस अवधि के दौरान शनिवार और सोमवार को बैंक शाखाओं को बंद रखने की जिला प्रशासन से अनुमति मांगी गई थी। जिसकी अनुमति मिल गई है। इसीलिए अब शनिवार और सोमवार को बैंक शाखाएं नहीं खुलेंगी। ब्यूरो
कोरोना कर्फ्यू में नहीं चलेंगी ईएमयू ट्रेनें
कोरोना की चेन तोड़ने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से लागू किए गए तीन दिवसीय (शनिवार, रविवार, सोमवार) कोरोना कर्फ्यू के चलते रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। इन तीनों दिनों में ईएमयू ट्रेनों का संचालन नहीं होगा। मंगलवार की सुबह से यह सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चलेंगी। हालांकि, कोरोना कर्फ्यू का प्रभाव एक्सप्रेस, मेल, सुपरफास्ट, राजधानी, शताब्दी ट्रेनों पर नहीं रहेगा। ये सभी गाड़ियां अपने निर्धारित समय से संचालित होंगी।
सीएमआई संजय शुक्ला ने बताया कि हाथरस किला से दिल्ली तक जाने वाली व दिल्ली से हाथरस किला के बीच चलने वाली ईएमयू, अलीगढ़-दिल्ली, दिल्ली अलीगढ़, टूंडला-दिल्ली, दिल्ली-टूंडला ईएमयू ट्रेन सोमवार तक बंद रहेंगीं। मंगलवार की सुबह से इनका यथावत संचालन किया जाएगा।