फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Conversion issue raised in Sangh meeting

धर्मांतरण मुद्दे पर मंथ्ान में जुटा संघ्ा

Mon, 28 Sep 2015 02:19 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Mon, 28 Sep 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
केशव सेवा धाम पहुंचकर जनप्रतिनिधि लगा रहे हाजिरी
विज्ञापन

धर्मांतरण मुद्दे पर मंथ्ान में जुटा संघ्ा
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का जोर कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर है। इसको लेकर रविवार को प्रांतीय बैठक में जिला टोली एवं प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने गंभीरता से विचार किया। मथुरा रोड स्थित केशव सेवा धाम में चल रहे आरएसएस के पांच दिवसीय प्रांतीय बैठक के तीसरे दिन जिला एवं प्रांत स्तर के पदाधिकारी सुबह से देर रात तक बैठक करते रहे। बैठक की गोपनीयता का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। मीडिया ही नहीं केशव सेवा धाम में लगे स्वयं सेवकों को भी बैठक कक्ष में जाने की अनुमति नहीं है। चर्चा तो यह भी है कि धर्म परिवर्तन को लेकर कुछ महीने पहले चर्चा में रहे अलीगढ़ एवं आगरा की स्थितियों पर भी विचार किया जाएगा। हालांकि यह चर्चा सही है या गलत, इसकी आधिकारिक पुष्टि करने को कोई तैयार नहीं है। बताते चले कि आगरा में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आने के बाद धर्म जागरण समिति के राजेश्वर सिंह ने केशव सेवा धाम में ही मीडिया के समक्ष हजारों लोगों के घर वापसी का ऐलान कर तूफान खड़ा कर दिया था और मामला संसद में भी गूंजा था। उसके बाद राजेश्वर सिंह आगरा व अलीगढ़ के परिदृश्य से गायब हो गए। इधर सह सर कार्यवाह दत्ता त्रेय होसबले ने ग्रामीणों के लिए केशव सेवा धाम में नवनिर्मित अरोग्य धाम एवं वृद्धाश्रम का उद्घाटन किया। भाजपा के कई नेता एवं जनप्रतिनिधि रविवार को केशव सेवा धाम पहुंचकर हाजिरी लगाई।

    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed