फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Controversy escalated over AMU Vice Chancellor's tribute to Kalyan, inquiry committee constituted in the poster case

कल्याण को एएमयू कुलपति की श्रद्धांजलि पर बढ़ा विवाद, पोस्टर मामले में जांच कमेटी गठित

Thu, 26 Aug 2021 02:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 26 Aug 2021 02:56 AM IST
सार

परिसर में पोस्टर चिपकाने के आरोपी की तलाश के लिए खंगाली जा रही सीसीटीवी फुटेज

विज्ञापन
Controversy escalated over AMU Vice Chancellor's tribute to Kalyan, inquiry committee constituted in the poster case
एएमयू - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर कुलपति तारिक मंसूर की शोक संवेदना के बाद विरोध में एएमयू परिसर में पोस्टर चिपकाने की घटना पर विवाद बढ़ता जा रहा है। मामले में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय प्रशासन सख्त हो गया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन ने आंतरिक जांच समिति गठित कर दी है। इसके अलावा परिसर में जगह-जगह पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि इस समय परिसर में छात्र नहीं आ रहे हैं। कक्षाएं ऑनलाइन चल रहीं हैं। ऐसे में संभावना है कि कुछ बाहरी लोगों, असामाजिक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया हो। विश्वविद्यालय की आंतरिक खुफिया इकाई भी अपने स्तर से मामले की जानकारी जुटाने में लग गई है। 
विज्ञापन

दरअसल, एएमयू परिसर में हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी भाषा में चिपकाए पर्चे में कहा गया है कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इस तरह शोक संवेदना व्यक्त करना भावनाओं को आहत करने वाला है। क्योंकि पूर्व में जो हुआ है वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। यह अलीग बिरादरी की भावनाओं पर चोट करने जैसा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एएमयू के प्रॉक्टर प्रोफेसर वसीम अली ने बताया कि इस संबंध में जांच चल रही है। गोपनीय कारणों से जांच की प्रक्रिया को अभी सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है। उधर, एएमयू छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष और आजाद समाज पार्टी के नेता हमजा सूफियान ने भी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि कुलपति सियासी मंसूबे रखते हैं।


‘तालिबानी सोच’ वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : रजा
एएमयू में पोस्टर चिपकाने के प्रकरण पर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी ‘तालिबानी सोच’ वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके घटना के पीछे प्रदेश का माहौल बिगाड़ने की मंशा है। उन्होंने कहा कि एएमयू के कुलपति तारिक मंसूर ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर भारतीय संस्कृति का पालन किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed