फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   controversial posters in Aligarh Muslim University, showing Kashmir out of India in map

एएमयू में लगे विवादित पोस्टर, भारत के नक्शे से कश्मीर अलग, 2 को कारण बताओ नोटिस 

Mon, 19 Nov 2018 12:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Mon, 19 Nov 2018 12:17 PM IST
विज्ञापन
controversial posters in Aligarh Muslim University, showing Kashmir out of India in map
कार्यक्रम में लगे विवादित पोस्टर  - फोटो : अमर उजाला

एएमयू परिसर में रविवार को एक कार्यक्रम में लगे पोस्टर को लेकर विवाद हो गया। होर्डिंग में भारत का नक्शा बना है जिसमें कश्मीर को भारत से अलग दिखाते हुए अरुणाचल प्रदेश को चीन में शामिल दिखाया गया है। जानकारी मिलने के बाद राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शिक्षा निगरानी समिति, भारत सरकार के सदस्य और भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने एडीएम सिटी एवं एएमयू प्रॉक्टर से इस संबंध में बातचीत की। उनकी सूचना के बाद एएमयू प्रशासन हरकत में आया।

विज्ञापन


दरअसल अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में विख्यात लेखक असगर वजाहत के चर्चित नाटक ‘जिस लाहौर नई देख्या...’ का मंचन किया जाना था। जिसे विवादित पोस्टर लगाए जाने के कारण स्थगित कर दिया गया। भारत और अमेरिका सहित कई देशों में इस नाटक का मंचन हो चुका है। कट्टरपंथियों को यह नाटक पसंद नहीं आया था। इसकी वजह से इसे पाकिस्तान में प्रतिबंधित कर दिया गया था। 
विज्ञापन


एएमयू ड्रामा क्लब द्वारा रविवार को शाम 4.30 बजे से कैनेडी आडिटोरियम में नाटक का मंचन होना था। तलहा ठाकुर इसके डायरेक्टर हैं। इस नाटक का पहले भी एएमयू में कई बार मंचन हो चुका है। नाटक के प्रचार के लिए ड्रामा क्लब द्वारा कैंपस में कई जगह पोस्टर लगाए गए थे। पोस्टर में भारत का नक्शा के बीच में ‘जिस लाहौर नई देख्या...’ लिखा गया था। लोगों ने गौर किया तो नक्शे में जम्मू-कश्मीर का कुछ हिस्सा नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को जानकारी मिलने के बाद राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शिक्षा निगरानी समिति, भारत सरकार के सदस्य और भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने एडीएम सिटी एवं एएमयू प्रॉक्टर से इस संबंध में बातचीत की। उनकी सूचना के बाद एएमयू प्रशासन हरकत में आ गया। एएमयू पीआरओ आफिस के मेंबर इंचार्ज प्रो. शाफे किदवई ने बताया कि नाटक में नक्शे का मतलब नहीं है। नक्शे में त्रुटि की सूचना मिलने के बाद पोस्टर को हटवा दिया गया है और नाटक के मंचन को स्थगित कर दिया गया है।

भारत के नक्शे से उसका ताज गायब कर दूसरे देश में दिखा गया है। भुजाएं काटकर दूसरे देश में डाल दिया गया है। यह देशद्रोह का मामला है। मुकदमा कराने पर विचार किया जा रहा है। वह इसकी शिकायत मानव संसाधन विकास मंत्री से करेंगे। एएमयू वीसी से भी बात करेंगे कि आखिर बार-बार एएमयू में विवादित कार्य क्यों होते हैं, जिससे माहौल बिगड़े। यहां जितने भी कार्यक्रम हो, उसका स्क्रिप्ट प्रशासन को पहले देख लेना चाहिए, उसके बाद अनुमति देना चाहिए। 
- डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, सदस्य, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शिक्षा निगरानी समिति, भारत सरकार एवं भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष

विवादित पोस्टर के मामले में 2 को कारण बताओ नोटिस 

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में कैनेडी हॉल के ऑडिटोरियम में मशहूर लेखक असगर वजाहत के चर्चित नाटक 'जिस लाहौर नहीं देख्या' मंचन के प्रचार के लिए बनाए गए एक पोस्टर में भारत के गलत मानचित्र लगाने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामला तूल पकड़ने के बाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कल्चरल एजुकेशन सेंटर की कोऑर्डिनेटर इंचार्ज व ड्रामा क्लब की अध्यक्ष डॉक्टर विभा शर्मा व सीईसी में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी अब्दुल मन्नान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद ने डॉक्टर विभा शर्मा व अब्दुल मन्नान को 2 दिन में अपना पक्ष रजिस्ट्रार कार्यालय में रखने को कहा है। गौरतलब है कि कैनेडी हॉल में सोमवार को नाटक का मंचन होना था, लेकिन पोस्टर विवादित होने के चलते नाटक का मंचन विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर सेस्थगित कर दिया गया। मशहूर लेखक असगर वजाहत ने भारत-पाकिस्तान विभाजन पर नाटक लिखा था, उनके इस नाटक को पाकिस्तान में कट्टरपंथियों ने पसंद नहीं किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed