फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Consumer court sent letter and non-bailable warrant to DGP

Consumer Court: अदालत ने डीजीपी को भेजा पत्र और गैर जमानती वारंट, कहा- बिल्डर को कराएं पेश

Sat, 30 Nov 2024 11:50 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 30 Nov 2024 11:50 AM IST
सार

जिला उपभोक्ता विवाद परितोष आयोग के अध्यक्ष न्यायाधीश हसनैन कुरैशी की ओर से पत्र डीजीपी को भेजा गया है। जिसमें उन्होंने क्वालिटी डेवलपर्स ऑफिस स्टार्लिंग होम अनूपशहर रोड के मालिक कमर खान के खिलाफ 19 जनवरी से आदेश का पालन न किए जाने पर गैर जमानती वारंट जारी होने का जिक्र किया है। 

विज्ञापन
Consumer court sent letter and non-bailable warrant to DGP
जिला उपभोक्ता फोरम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ शहर के एक बिल्डर के खिलाफ उपभोक्ता अदालत ने जनवरी से गैर जमानती वारंट जारी कर रखे हैं। थाना पुलिस से लेकर डीआईजी तक को लगातार पत्राचार के बाद भी वह न्यायालय में पेश नहीं हुए। अब डीजीपी को गैर जमानती वारंट के साथ पत्र भेजा गया है। 

विज्ञापन


इस संबंध में जिला उपभोक्ता विवाद परितोष आयोग के अध्यक्ष न्यायाधीश हसनैन कुरैशी की ओर से पत्र डीजीपी को भेजा गया है। जिसमें उन्होंने क्वालिटी डेवलपर्स ऑफिस स्टार्लिंग होम अनूपशहर रोड के मालिक कमर खान के खिलाफ 19 जनवरी से आदेश का पालन न किए जाने पर गैर जमानती वारंट जारी होने का जिक्र किया है। 
विज्ञापन


इस संबंध में थाना क्वार्सी, एसएसपी व डीआईजी तक को पत्र व वारंट भेजे गए हैं। मगर बिल्डर को गिरफ्तार कर आज तक पेश नहीं किया जा सका। जबकि वह अन्य मुकदमों में अधिवक्ता के जरिये लगातार न्यायालय में हाजिरी दर्शा रहा है। ऐसे में कहा गया है कि आप अपने स्तर से जिला पुलिस को निर्देशित कर बिल्डर कमर खान को 5 दिसंबर को पेश कराएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed