फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Construction of ring road start in Aligarh in August 2026

Good News: अगस्त 2026 में 178 करोड़ से शुरू होगा रिंग रोड का निर्माण, इन जगहों से होकर गुजरेगी

Fri, 08 Aug 2025 03:15 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 08 Aug 2025 03:15 AM IST
सार

अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) की महायोजना-2031 में बाईपास को रिंग रोड के रूप में मंजूरी मिली थी। इसके लिए पांच एजेंसियों ने डीपीआर तैयार की थी।

विज्ञापन
Construction of ring road start in Aligarh in August 2026
रिंग रोड प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के भांकरी-बौनेर से होकर गुजरने वाली रिंग रोड का निर्माण कार्य अगस्त 2026 में शुरू हो जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने गुरुग्राम की एक एजेंसी को डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने की जिम्मेदारी दे दी है। पांच एजेंसियों ने डीपीआर के लिए आवेदन किया था। निर्माण में 175 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होंगे।

विज्ञापन


अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) की महायोजना-2031 में बाईपास को रिंग रोड के रूप में मंजूरी मिली थी। इसके लिए पांच एजेंसियों ने डीपीआर तैयार की थी। इसमें गुरुग्राम की एजेंसी की डीपीआर पर एनएचएआई ने मुहर लगा दी है। एजेंसी को मार्च 2026 तक डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके बाद सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को डीपीआर भेजा जाएगा। धनराशि आवंटित होते ही कंस्ट्रक्शन कंपनी तय हो जाएगी।
विज्ञापन

 
इन जगहों से होकर गुजरेगी रिंग रोड 
रिंग रोड अलीगढ़-कानपुर जीटी रोड पर पनैठी से शुरू होकर-ओजोन सिटी रोड-रामघाट रोड-पंचशील कॉलोनी रोड-अनूपशहर रोड-अलीगढ़-गाजियाबाद जीटी रोड-मथुरा बाईपास रोड से होकर गुजरना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रिंग रोड का डीपीआर तैयार करने के लिए गुरुग्राम की एक एजेंसी का नाम फाइनल हो गया है। एजेंसी मार्च 2026 तक डीपीआर तैयार करेगी। डीपीआर को मंत्रालय भेजा जाएगा।   धनराशि मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। - इंद्रेश कुमार, परियोजना निदेशक, एनएचएआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed