फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Construction of Ramghat Road in Aligarh

Good News: नरौरा से फोरलेन बनने लगा रामघाट रोड, अलीगढ़ में दिसंबर से शुरू होगा काम

Sun, 09 Nov 2025 05:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 09 Nov 2025 05:17 PM IST
सार

मार्ग पर कुल 1200 पेड़ काटे जाने हैं, जो सड़क के चौड़ीकरण के लिए बाधा बन रहे हैं। वन विभाग को इसके बदले लगभग 4 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराई जाएगी, जहां नए पौधे लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
Construction of Ramghat Road in Aligarh
रामघाट रोड कल्याण मार्ग - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के रामघाट रोड को फोरलेन बनाने का पहले चरण का काम नरौरा से शुरू हो गया है। दिसंबर से अलीगढ़ में भी शुरूआत हो जाएगी। अलीगढ़ में इस मार्ग की दूरी 35 किलोमीटर है। जिस पर 295 करोड़ खर्च होने हैं। अभी तक सड़क किनारे खड़े 1200 पेड़ चौड़ीकरण का रास्ता रोक रहे थे लेकिन इसी माह इनके कटान की अनुमति मिल जाएगी। इसी माह से बिजली की लाइन शिफ्ट करने का भी काम शुरू होगा।

विज्ञापन


परियोजना के पहले चरण में क्वार्सी चौराहे से अतरौली अवंतीबाई चौराहे तक करीब 21 किलोमीटर सड़क को फोरलेन किया जाएगा। जिसकी अनुमानित लागत 186 करोड़ है। दूसरे चरण में अवंतीबाई चौराहे से मोहम्मदपुर बढ़ेरा गांव तक लगभग 14 किलोमीटर का कार्य होगा। यह सड़क 20 मीटर चौड़ी होगी। जिसमें तीन नए पुलों का निर्माण भी शामिल है। इस मार्ग का निर्माण औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक योजना के तहत कराया जा रहा है। जिससे क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और व्यापारिक हब के रूप में अलीगढ़ की पहचान मजबूत होगी। तीसरे चरण में नरौरा को रखा गया है जिस पर काम शुरू हो गया है। मुख्य अभियंता विजय सिंह का कहना है कि नरौरा से काम शुरू हो गया है जबकि अलीगढ़ में दिसंबर से काम शुरू हो जाएगा। चौड़ीकरण में जो भी अड़चनें आ रहीं थीं उन्हें दूर किया जा रहा है।

विज्ञापन

रामघाट कल्याण मार्ग का निर्माण कार्य अलीगढ़ में दिसंबर से शुरू हो जाएगा। इससे पहले के सभी कार्य नवंबर तक पूर्ण कर लिए जाएंगे। यह परियोजना यातायात सुगमता व आर्थिक विकास को गति देगी। जल्द ही कार्यदायी संस्था अपना प्लांट आदि स्थापित करने का कार्य शुरू करेगा।-विजय सिंह, मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन


1200 पेड़ कटेंगे, अतरौली में वन विभाग को दी भूमि
निर्माण कार्य में सबसे बड़ी चुनौती पर्यावरण से जुड़ी है। मार्ग पर कुल 1200 पेड़ काटे जाने हैं, जो सड़क के चौड़ीकरण के लिए बाधा बन रहे हैं। वन विभाग को इसके बदले लगभग 4 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराई जाएगी, जहां नए पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा, सड़क निर्माण के लिए बिजली निगम के तारों और पोलों को शिफ्ट करना भी आवश्यक है। बिजली विभाग को विभाग ने मार्च में ही धनराशि दे दी है। जबकि वन विभाग से अनुमति भी जल्द ही मिल जाएगी। अतरौली में पौध रोपण को भूमि भी उपलब्ध करा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed